
चिकन खाने के बाद बिगड़ गई पूरे परिवार की तबीयत, 3 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार रात चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए. इनमें 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अस्पताल में भर्ती हैं. प्राथमिक जांच में मौत का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया जा रहा है. पुलिस ने खाने के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. रविवार रात एक ही परिवार के पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिसमें 3 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में मामला फूड प्वॉइजनिंग का माना जा रहा है.
चिकन खाने के बाद तीन साल की बच्ची की मौत
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता रविवार शाम बाजार से चिकन लेकर आए थे, जिसे घर पर पकाया गया और परिवार ने रात के खाने में चावल, उबले अंडे और वडा पाव के साथ मिलाकर खाया. खाना खाने के कुछ समय बाद ही परिवार की महिला, तीन बेटियां (3, 6 और 8 साल) और एक साला को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. हालात बिगड़ते देख परिजनों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया.
फूड प्वॉइजनिंग की वजह से पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत
भायंदर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर जितेंद्र कांबले ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया गया है. फिलहाल घर से खाने के सैंपल इकट्ठे किए गए हैं और उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है. कांबले ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा नहीं लग रहा कि बाजार से लाए गए चिकन में जहरीला पदार्थ था. संभव है कि भोजन के किसी अन्य हिस्से से समस्या हुई हो. सटीक कारण मेडिकल जांच और विश्लेषण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










