
'...चाहते हो कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाए', बोले- आजम खान
AajTak
विधायकी रद्द होने के बाद भले ही आजम खान की गूंज विधानसभा के अंदर नहीं सुनाई दे रही है, लेकिन निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वह विरोधियों पर हमलावर हैं. आजम खान प्रचार अभियान के दौरान अपने पुराने तेवर में ही नजर आए.
लंबे समय तक अपनी बीमारी की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए. रामपुर में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला किया. आजम खान ने शुक्रवार को रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद की पार्टी उम्मीदवार फातिमा जबी के पक्ष में प्रचार किया और विरोधियों पर जमकर हमला बोला.
इस दौरान आजम खान ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए मर्यादा लांघ दी और अपशब्दों का प्रयोग भी किया.अपने विरोधियों को राजनीतिक किन्नर तक कहने में कोई गुरेज नहीं किया. आजम खान ने कहा 'जो लोग आज कह रहे हैं संविदा की नगर पालिका है.. पूरा देश आज संविदा पर है, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट बिक गए, पोर्ट बिक गए, रेलवे बिक गया, बचा ही क्या है? सिर्फ फौज रह गई है. वह हुकूमत ए हिंद के पास है, वह रहनी चाहिए. हमारी फौज और सरकारी फौज दो अलग चीजें हैं. हमारी फौज आपकी है और हमने इस फौज को हर मुहाने पर लड़ाकर देखा है और फतेह हासिल की हैं.'
आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा, 'रामपुर वालों 150 करोड़ के हिंदुस्तान में तुम्हारी रामपुर की सीट का जिक्र हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम ने किया है. तुम्हारी यह हैसियत है. कितना डरते हैं तुमसे, कितना खौफ है और यह खौफ किसी जाति का नहीं है, ना मेरे वजीर होने का, ना ही मेरे एमपी एमएलए होने का, बल्कि यह खौफ है तुम्हारे और हमारे इत्तेहाथ का और हमारे बीच के एतमाद का. क्या हुआ विधानसभा के सदस्य रहें या ना रहें. एक शख्स जो नौजवानी की मंजिलें भी नहीं चढ़ सका, उसकी दो बार विधायकी खत्म कर दी गई मेरा और अब्दुल्ला का वोट देने का अधिकार भी खत्म हो गया.'
आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा, 'हमने यह शहर सियासत का यह नक्शा उत्तर प्रदेश मैं 4 बार कब्जा यूं ही नहीं किया, घर की मुर्गी दाल बराबर कुछ समझ लो लेकिन चार बार हुकूमत तुम्हारी मजबूत मुट्ठी के बगैर नहीं बनी है और यही वजह रही कि खजाने के जिस बटन पर उंगली रख दी हमने, उस तिजोरी का ताला रामपुर वालों के लिए टूट गया.'
अतीक अहमद हत्याकांड की तरफ इशारा करते हुए आजम खान ने कहा, 'आप क्या चाहते हो मुझसे और मेरी औलाद से? चाहते हो कोई कनपटी पर आए और गोली चला कर चला जाए? बस इतना ही तो रह गया है.. बचा लो आज भी निजामे हिंद को, कानून को बचा लो, कुछ नहीं देना है आपको, सिर्फ अपने आप को हौसला देना है. जहां रोके वहीं बैठ जाओ आगे बढ़ेंगे वापस नहीं जाएंगे, वोट डालेंगे. हमारा पैदाइशी हक है, जिसे हमसे दो बार छीना गया है अगर तीसरी बार छीना गया तो जान लेना सांस लेने का हक भी बाकी नहीं रह पाएगा.'
बता दें कि यूपी में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा. इसमें 17 महापौर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा. जबकि, नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्य बैलट पेपर के जरिए चुने जाएंगे. इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा. वोटिंग दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण के लिए 4 मई और दूसरे चरण के तहत 11 मई को वोट डाले जाएंगे. परिणामों की घोषणा 13 मई को होगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










