
चालबाज यू-ट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार, बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाया, 70 लाख रुपये ठगे
AajTak
नामरा कादिर यू-ट्यूबर हैं. उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं. यूट्यूब पर नामरा कादिर के 6 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नामरा पर आरोप है कि उसने अपने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम के बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 70 लाख रुपए ठगे.
गुरुग्राम पुलिस ने शातिर यू-ट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे 4 दिन की रिमांड पर लेकर मामले की जांच शुरू की है. पुलिस की शुरुवाती तफ्तीश में सामने आया के नामरा पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है. नामरा के पति विराट बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चालबाज युवती पर बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं.
नामरा कादिर यू-ट्यूबर हैं, जिनकी अदाकारी के लोग इतने दीवाने हैं कि यूट्यूब पर नामरा कादिर के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नामरा पर आरोप है कि उसने अपने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम के बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया.
इसके बाद उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. पीड़ित से 80 लाख से ज्यादा की अवैध वसूली को अंजाम दे डाला. इसके बाद बीती 24 नवंबर को सेक्टर 50 थाने ने पीड़ित बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने नामरा को गिरफ्तार कर लिया.
ऐड में काम देने को लेकर हुई थी दोनों की बात
बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह काम के सिलसिले में नामरा कादिर नामक एक लड़की से रेडिसन होटल सोहना रोड पर मिला था. वह एक यू ट्यूबर है, जिसकी विडियो मैंने देखी हुई थी. उसने मुझे विराट बैनीवाल से भी मिलवाया कि वो भी एक यू ट्यूबर है और उसका घनिष्ठ मित्र है. उन्होंने मुझसे मेरी फर्म में काम करने के लिए हां कहा और दो लाख एडवांस पेमेंट मांगी.
मैंने दो लाख रुपए उसी दिन उन्हें दे दिये क्योंकि मैं नामरा को थोड़ा बहुत पहले से जानता था. बाद में जब मैं उनके लिए ऐड का काम लाया और उन्हें समझाया, तो उन्होंने हां कर दिया और 50 हजार रुपए की और मांग की, जो मैंने उन्हें अकाउंट में दिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










