
चालबाज ने इस आसान ट्रिक से उड़ा लिए महिला के 45 लाख रुपये, आप भी रहें सावधान
AajTak
बांदा में एक चालबाज बैंक कर्मचारी बीमा पॉलिसी करने के बहाने एक महिला के घर पहुंचा. उसने बहाने से महिला का मोबाइल मांगा. फिर मोबाइल बैंकिंग के जरिए 45 लाख रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
यूपी के बांदा में बीमा पॉलिसी करने के नाम पर युवक ने बेहद आसान ट्रिक से एक महिला के खाते से करीब 45 लाख रुपये उड़ा लिए. जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. महिला का आरोप है युवक एक बैंक में काम करता है. बीमा पॉलिसी के लिए वह उसके घर आया था.
चालबाज ने फिर मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से महिला के खाते से 45 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए. महिला ने बैंक पहुंचकर मैनेजर से शिकायत भी की. फिर उसने पुलिस के पास भी मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 420/ 406 सहित IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
मामला शहर कोतवाली इलाके का है. यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक बीमा पॉलिसी करने के नाम पर उसके घर आया था. युवक ने उसे बताया कि वह एक बैंक का कर्मचारी है. महिला भी उसकी बातों में गई और बीमा पॉलिसी लेने के लिए राजी हो गई. इस दौरान उस चालबाज युवक ने महिला का मोबाइल मांगा. कहा कि वो कुछ एप्लीकेशन उसमें डालेगा.
महिला ने भी भरोसा करके उसे अपना फोन दे दिया. उसने फिर महिला से कहा कि वो अपने बैंक के सभी डॉक्यूमेंट्स उसे WhatsApp पर भेज दे. महिला ठीक वैसा ही किया. इसके बाद वह युवक वहां से चला गया. थोड़ी देर बाद महिला को मैसेज आया कि उसके खाते से 44 लाख 58 हजार रुपये उड़ चुके हैं.
महिला ने उस युवक से बात की और दौड़ते हुए बैंक पहुंची. युवक से पैसे वापस करने की बात कही. न देने पर उसने बैंक मैनेजर से शिकायत की तब युवक ने 11 लाख रुपये वापस किये. महिला का आरोप है कि युवक बाकी बचे पैसे वापस नहीं कर रहा है. महिला ने तुरंत युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज.
DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर किया गया है. मामले में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










