
चार साल में सबसे ज्यादा जनवरी की बारिश, Delhi में तापमान गिरा और हवा हुई बेहद खराब
AajTak
दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश के साथ जनवरी में चार साल का सबसे ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज हुआ. तापमान में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई. AQI 336 दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं और आने वाले दिनों में भी हवा खराब रहने की संभावना है.
दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश और गरज के साथ आई आंधी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. इस बारिश के साथ ही राजधानी ने जनवरी महीने में चार साल का सबसे ज्यादा बारिश का आंकड़ा दर्ज किया है. साल 2022 के बाद यह सबसे ज्यादा जनवरी की बारिश मानी जा रही है. बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता बिगड़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई.
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में अब तक दिल्ली में कुल 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. इससे पहले 2022 में 8 जनवरी को 40.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा रही थी. इस महीने 23 जनवरी को 19.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि मंगलवार को सफदरजंग में 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
सफदरजंग, जिसे दिल्ली का बेस स्टेशन कहा जाता है, वहां अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा नीचे था. आईएमडी के मुताबिक ठंडे दिन की कुछ शर्तें पूरी हुईं, लेकिन तापमान में अगले दिन बढ़ोतरी की संभावना के कारण इसे आधिकारिक तौर पर ठंडा दिन नहीं माना गया.
बारिश के दौरान अलग अलग इलाकों में अलग मात्रा में पानी गिरा. पालम, रिज, लोदी रोड और आयानगर समेत कई स्टेशनों पर बारिश दर्ज की गई. दिन के दौरान मौसम विभाग ने पहले रेड अलर्ट और बाद में येलो अलर्ट जारी किया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है.
दिल्ली की हवा और ज्यादा हुई खराब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










