
चार साल की बच्ची के दिल का छेद बंद करते समय अंदर चला गया डिवाइस, डॉक्टरों ने नहीं हारी हिम्मत और फिर...
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टरों ने एक जटिल प्रकिया के जरिए बच्ची के दिल के अंदर चली गई डिवाइस को निकाला. ऑपरेशन के बाद बच्ची की हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. वह अब स्वस्थ्य है.
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टरों ने कमाल दिया. उन्होंने एक बेहद जटिल हार्ट ऑपरेशन कर चार साल की बच्ची को बचाया. डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के दिल में फंसी एक डिवाइस को निकाला. यह डिवाइस दिल के छेद को बंद करनी वाली थी जोकि बच्ची के हार्ट ऑपरेशन के दौरान अंदर रह गई थी. जिसे सफलापूर्वक निकालने के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली.
...फिर भी डॉक्टर्स ने नहीं हारी हिम्मत
दरअसल, भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची को भर्ती किया गया था. बच्ची के दिल में छेद था, जिसे बंद करने के लिए उसका ऑपेरशन किया गया लेकिन इसी दौरान दिल के छेद को बंद करने वाला डिवाइस अंदर चला गया. इस स्थित को देख डॉक्टर चिंतित हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर बच्ची का ऑपरेशन किया.
अब डॉक्टरों के सामने दोहरी चुनौती थी क्योंकि पहले ही बच्ची की उम्र बहुत कम होने की वजह से उसकी ओपन हार्ट सर्जरी नहीं करने का फैसला किया गया था लेकिन अब डिवाइस अंदर चले जाने के बाद उसे निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था.
करीब डढ़े धंटे तक चला ऑपरेशन
इसके बाद डॉक्टरों ने तय किया कि बच्ची के दिल मे एक तार डाला जाएगा जिसके जरिए डिवाइस निकाला जाएगा. करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने चिमटीनुमा तार की मदद से ना केवल डिवाइस को निकाला बल्कि बच्ची के दिल मे जो छेद था उसे भी बंद कर दिया. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को कड़ी निगरानी में रखा. करीब 48 घंटों तक निगरानी में रखने के बाद डॉक्टर्स ने बच्ची को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी और वह स्वस्थ है. उधर, बच्ची के परिजनों ने बेटी के सफल ऑपरेशन पर सुकून की सांस ली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










