
चार सांसद रिटायर, अब BJD भी खिलाफ... राज्यसभा में बहुमत जुटाने के लिए NDA के पास अब क्या है फॉर्मूला?
AajTak
राज्यसभा में फिलहाल 226 सदस्य हैं और 19 सीटें अभी खाली हैं. राज्यसभा में जो 19 सीटें जो खाली हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं. वहीं, बाकी की 11 सीटें अलग-अलग राज्यों से हैं, जिसमें असम, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश,राजस्थान और त्रिपुरा का नाम शामिल है. इनमें से कई सीटें राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के कारण खाली हुई हैं.
लोकसभा में पूर्ण बहुमत गंवाने के बाद अब बीजेपी को राज्यसभा में भी झटका लगा है. पार्टी के सदस्यों की संख्या राज्यसभा में 90 से नीचे आ गई है. कारण, शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से नामित चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया. इसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या घटकर 86 हो गई है. वहीं NDA के पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकत है, जो कि बहुमत से काफी कम है. ऐसे में बीजेपी का फोकस अब राज्यसभा में बहुमत जुटाने पर होगा.
दरअसल, राज्यसभा में फिलहाल 226 सदस्य हैं और 19 सीटें अभी खाली हैं. राज्यसभा में जो 19 सीटें जो खाली हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं. वहीं, बाकी की 11 सीटें अलग-अलग राज्यों से हैं, जिसमें असम, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश,राजस्थान और त्रिपुरा का नाम शामिल है. इनमें से कई सीटें राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के कारण खाली हुई हैं.
ये मनोनीत सांसद हुए रिटायर
चार मनोनीत सांसद महेश जेठमलानी, सोनल मानसिंह, राम सकल और राकेश सिन्हा शनिवार को रिटायर हो गए. चारों मनोनीत सांसद बीजेपी में शामिल थे, लिहाजा अब बीजेपी की संख्या घट कर 86 रह गई. एनडीए की संख्या 101 रह गई जो कि मौजूदा बहुमत के आंकड़े 113 से कम है. हालांकि 7 मनोनीत और एक निर्दलीय भी सरकार के साथ हैं. लिहाजा एनडीए का आंकड़ा 109 पहुंच जाता है. ऐसे में सरकार को ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने के लिए YSR कांग्रेस (11) और AIADMK (4) की मदद लेनी पड़ सकती है.
इस बार कुछ ऐसा है नंबर गेम
बता दें कि पिछले कार्यकाल में BJD (9) और BRS (4) का समर्थन भी एनडीए को मिलता रहा है. लेकिन इस बार बीजेडी, सरकार के पूरी तरह खिलाफ है. जल्दी ही 4 सीटों पर राष्ट्रपति की ओर से मनोनयन होना है और 11 अन्य सीटों पर उपचुनाव होना हैं. जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होना हैं, इनमें कम से कम 10 सीटों पर एनडीए की जीत तय है. इसके बाद बीजेपी 100 के करीब और एनडीए बहुमत के करीब पहुंच जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










