
चार लाख से 40 करोड़ तक का सफर... कुछ यूं अपना रुतबा बढ़ाता गया फर्जी कर्नल, सेना में भर्ती के नाम पर करता था ठगी
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक फर्जी कर्नल को पकड़ा गया था. आरोपी से जब एसटीएफ ने पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. अधिकारियों का कहना है कि फर्जी कर्नल जब रिटायर हुआ था, तब उसके खाते में चार लाख रुपये थे. अब उसने 40 करोड़ की संपत्ति बना ली है. वह सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से पैसे लेता था.
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक सेवानिवृत्त सैनिक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कर्नल बताकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी को अंजाम देता था. उसने कई युवाओं से ठगी की थी. इस मामले को लेकर गंगा नगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था.
इस मामले में एसटीएफ ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि फर्जीवाड़ा करने का आरोपी 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी का मालिक है. अब एसटीएफ को फर्जी कर्नल के बेटों की भी तलाश है, जो उसकी प्रॉपर्टी और अन्य कार्य संभालते हैं.
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने जब फर्जी कर्नल सत्यपाल यादव से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. इसके बाद पुलिस ने फर्जी कर्नल सत्यपाल के दोनों बेटे रजत उर्फ देवेंद्र और प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज किया था.
एसटीएफ को मिली जानकारी में पता चला कि फर्जी कर्नल का पूरा परिवार ठगी के काम में शामिल है. शुरुआती जांच में एसटीएफ ने पता चला है कि ये लोग युवाओं को अपना शिकार बनाते थे. ठगी करके इन आरोपियों ने कुछ ही साल में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति अर्जित कर ली थी.
यह भी पढ़ेंः लखनऊ: सेना में मेजर और लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 जालसाज गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि तकरीबन 34 लोगों से ठगी की गई है, जिसमें 10 से 15 लाख रुपए प्रति व्यक्ति लिए जाते थे. आरोपी का बेटा और पूरा परिवार मिलकर ठगी का नेटवर्क संभाल रहा था. सत्यपाल जब रिटायर हुआ था, तब उसके खाते में 4 लाख 30 हजार रुपये थे. धोखाधड़ी करके उसने 40 करोड़ की संपत्ति बना ली. वह कर्नल की वर्दी पहनकर लोगों को ठगी शिकार बनाता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










