
चार राज्यों के 4 लोग, कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं... कैसे भेद दिया संसद का 'सुरक्षा कवच'? अनसुलझे हैं कई सवाल
AajTak
संसद की सुरक्षा भेदने वाले लोगों की संख्या 6 बताई जा रही है. जिसमें 4 मुख्य आरोपी संसद के बाहर और भीतर सिक्योरिटी चैलेंज करते हैं, ये चार अलग-अलग राज्यों के हैं. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आऱोपी सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे को अरेस्ट कर लिया है.
देश की संसद पर ठीक 22 साल पहले 13 दिसंबर को हमला हुआ था. इसी तारीख को बुधवार के दिन फिर से लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई. दो युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन के भीतर सांसदों के बीच कूद गए. नारेबाजी करने लगे. सांसदों की तरफ मेज पर फांदते हुए दौड़ने लगे और जूते में छिपाकर लाए गए कलर स्मोक से धुआं धुआं कर दिया. जिस संसद के बाहर सुरक्षा का खुफिया अलर्ट था. जिस संसद के भीतर तीन लेयर की सिक्योरिटी होती है, वहां कलर स्मोक को जूते में छिपाकर दो लोग सदन के भीतर पहुंच जाते हैं. आखिर कैसे?
सवाल ये भी है कि जिस संसद के भीतर मोबाइल फोन तक नहीं ले जा सकते, वहां पर दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूद जाते हैं. संसद में सांसदों की सिफारिश पर बने विजिटर पास से एंट्री होती है. वहां पर मैसूर के बीजेपी सांसद ने सुरक्षा भेदने वालों को पास की सिफारिश कर दी. इतना ही नहीं, संसद में हाई सिक्योरिटी की बात कही जाती है, वहां पर 28 मिनट में अंदर और बाहर बड़ी सुरक्षा चूक हुई. 2001 में आज ही के दिन हमला हुआ था. ऐसे में 13 तारीख को संसद की सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और दुरुस्त होने थे. लेकिन बड़ी चूक हुई.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसी को पहले से इनपुट था, कुछ लोग हंगामा कर सकते हैं. इनपुट के बाद भी अंदर और बाहर हंगामा हुआ. एजेंसियां इसे सुरक्षा में चूक मानकर चल रही हैं. संसद में सुरक्षा चूक की शुरुआत पर्लियामेंट के गेट के बाहर से होती है. संसद के भीतर जाने का ये गेट जहां से सांसद प्रवेश करते हैं. गेट से महज 100 कदम की दूरी पर बुधवार दोपहर 12.33 बजे लाल और पीले रंग का कलर स्मोक छोड़कर दो प्रदर्शनकारी नारेबाजी शुरु करते हैं.
संसद की सुरक्षा भेदने वाले लोगों की संख्या 6 बताई जा रही है. जिसमें 4 मुख्य आरोपी संसद के बाहर और भीतर सिक्योरिटी चैलेंज करते हैं, ये चार अलग-अलग राज्यों के हैं. पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आऱोपी सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल शिंदे को अरेस्ट कर लिया है. बता दें कि इस घटना के बाद विजिटल गैलरी में जाने वाला पास दिया जाना फिलहाल रोक दिया गया है. आरोपी का एंट्री पास मैसूर के बीजेपी सांसद की सिफारिश पर बना था. विपक्ष अब पूछ रहा है कि क्या एक्शन लिया जाएगा?
संसद में कब क्या हुआ?
बुधवार दोपहर एक बजे का वक्त था. चेयर पर उस वक्त राजेंद्र अग्रवाल थे. सामने लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे. दोपहर एक बजकर एक मिनट पर आवाज आई कि कोई गिर गया. फिर तुरंत चेयर पर मौजूद राजेंद्र अग्रवाल सदन को दो बजे तक स्थगित कर देते हैं. चेयर पर मौजूद राजेंद्र अग्रवाल अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए, तब तक सांसदों के बीच कूदा हुआ एक शख्स नजर आता है. जो एक के बाद एक सांसदों के बीच ही मेज फांदता हुआ दिखता है. फांदते-फांदते सदन में कूदा ये शख्स अपने जूते से कुछ निकालता दिखता है. तब तक इस शख्स को घेरने के लिए आगे बढ़ते सदन के ही सांसद नजर आते हैं. लोकसभा में पहले सागर शर्मा और फिर मनोरंजन नाम के दो युवक कूदते हैं. दावा है कि सागर शर्मा नाम का आरोपी सदन में सांसदों के बीच मेज पर फांदता दिखता है. इसको सदन के भीतर हनुमान बेनीवाल, मलूक नागर, गुरजीत सिंह समेत कई सांसद मिलकर पकड़ लेते हैं और सुरक्षाकर्मियों के हवाले करते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










