
चार नाबालिग लड़कियां लापता... कई दिनों बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों को सता रहा इस बात का डर
AajTak
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से चार नाबालिग लड़कियां पिछले कई दिन से लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लग सका है. परिजनों को डर सता रहा हैै कि कहीं बेटियां किसी संगठित गिरोह का शिकार तो नहीं हो गईं. हिन्दू संगठनों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पिछले 5 दिनों से चार नाबालिग लड़कियां लापता हैं, जिनके परिजन बेहद परेशान हैं. उनका कहना है कि 18 जनवरी से लापता इन लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका है. डर है कि बेटियां किसी संगठित गिरोह का शिकार तो नहीं बन गई हैं.
यह मामला देव थाना क्षेत्र के तिलौता बिगहा गांव का है. लापता नाबालिग लड़कियों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है. 18 जनवरी से लापता इन लड़कियों के मामले का खुलासा, तब हुआ जब लापता एक लड़की के परिजनों ने अन्य 3 लड़कियों पर अपनी बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया.
देव थाने में इस मामले की शिकायत कर लड़की की तलाश करने की गुहार लगाई गई है. परिजनों को आशंका है कि उनकी बेटी किसी संगठित गिरोह का शिकार तो नहीं बन गई.
वहीं हिंदू संगठनों ने इस मामले में मास्टरमाइंड एक मुस्लिम लड़की को मानते हुए पुलिस को आवेदन दिया है. जल्द से जल्द जांच करने की मांग की है. बजरंग दल के कुंदन सिंह ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिजनौर में 10 दिन में 5 लड़कियां लापता! हिंदू संगठनों में आक्रोश, पुलिस को दी आंदोलन की चेतावनी
देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हो गई है. सर्वर स्लो होने की वजह से फोन का सीडीआर अभी तक नहीं मिल पाया है. जल्द ही यह मामला सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि लापता चार लड़कियों में से दो लड़की इससे पहले भी दो बार बिना बताए घर से चली गई थीं हालांकि, घर आने के बाद उन्होंने कहीं घूमने चले जाने की बात बताई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










