
'चार इंजन बेचकर चार नाव खरीद लो...', दिल्ली में जलभराव को लेकर बीजेपी सरकार पर बरसी AAP
AajTak
दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से मुश्किलें बढ़ीं. पटपड़गंज, संगम बिहार, लक्ष्मी नगर, एम्स, गीता कॉलोनी, साउथ दिल्ली सहित कई जगहें पानी में डूब गईं. AAP ने BJP सरकार पर हमला करते हुए, जलभराव का वीडियो शेयर कर उसे लापरवाही और भ्रष्टाचार का दोषी बताया.
दिल्ली में शुक्रवार को कुछ देर बारिश हुई और ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, दिल्ली विधानसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने पटपड़गंज, संगम बिहार, लक्ष्मी नगर, एम्स, गीता कॉलोनी, संजय झील, साउथ दिल्ली, एमबी रोड समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए जलभराव का वीडियो साझा कर बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. बीजेपी ने BJP से अनुरोध करते हुए कहा कि जब दिल्ली का यही हाल रखना है तो बीजेपी अपने चारों इंजन कबाड़ी को बेचकर 4 नाव खरीद ले. बीजेपी की दी गई इन सुविधाओं का दिल्लीवाले अकेले क्यों मज़ा लें?
सौरभ भारद्वाज ने बारिश के बाद हुए जलभराव पर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बारिश से संजय झील का भी बहुत अच्छा हाल है. संजय झील के आसपास का कई किलोमीटर का एरिया झील में तब्दील हो गया है. बीजेपी ने आते ही दिल्ली में झीलों की संख्या बढ़ा दी है. बीजेपी की सरकार बहुत मेहनत कर रही है. दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर झीलों को बढ़ा रही है. मनीष सिसोदिया पटपड़गंज में सिर्फ स्कूल और दो-तीन स्वीमिंग पूल ही बनवा पाए, लेकिन अब जो बीजेपी सरकार आई है, उसने पूरे हाइवे पर ही स्वीमिंग पूल बना दिया है और दिल्लीवालों से कह रही है कि तैरो, कितना तैर सकते हो? सीएम रेखा गुप्ता रोजगार के नए साधन उपलब्ध करा रही हैं. बीजेपी ने पूरे पटपड़गंज को ही स्वीमिंग पूल बना दिया है.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब पुराने मकानों की नींव के पास पानी जमा रहेगा तो उसकी नींव कमजोर हो जाएगी. बसंत कुंज के अंदर दीवार गिरी, उसमें दो बच्चे मर गए. निजामुद्दीन के पास छत गिरी, उसमें 7 लोग मर गए. बदरपुर में मीठापुर के पास एक दीवार गिरी, उसमें 7 लोग मारे गए. कालकाजी में पेड़ गिरने से 1 की मौत हुई. एक जगह खंभा गिरने से दो लोग मर गए. रक्षा बंधन के दिन सीवर खुला था, उसमें गिरकर ढाई साल का बच्चा मर गया. इस मानसून में अब तक दिल्ली में बारिश के कारण 35 से 40 लोगों की मौत हो चुकी है.
डिसिल्टिंग और ऑडिट पर सवाल
सौरभ भारद्वाज ने राजेंद्र नगर में हुए एक हादसे में तीन छात्रों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना दुखद थी, गलत था, नहीं होनी चाहिए था, लेकिन विपक्ष में बैठी बीजेपी ने सिर पर आसमान उठा लिया था। एलजी भी वहां गए थे, लेकिन अब एलजी किसी के पास नहीं गए. क्या अब लोग नहीं मर रहे है?
सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज के एनएच 24 की एक वीडियो एक्स पर साझा कर कहा कि यह वीडियो दिल्ली की पटपरगंज के रोड का है. बीजेपी की चार इंजन की सरकार ने अब तो झूठे दावे करने भी बंद कर दिए हैं. सोच रहे हैं कि बारिश का मौसम खत्म हो और बला टले. दिल्ली वाले सोच रहे हैं कि आने वाले समय में ये बीजेपी सरकार दिल्ली को हर क्षेत्र में पीछे धकेल देगी. मेरा दिल्ली की सीएम से सवाल है कि क्या डिसिल्टिंग में भ्रष्टाचार हुआ है? आप डिसिल्टिंग के काम की थर्ड पार्टी ऑडिट से क्यों भाग रहे हैं? अगर डिसिल्टिंग हुई है, नलों से गाद निकाली गई है, ठेकेदारों को सही पेमेंट हुई है तो ऑडिट से क्या डर है?

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








