
'चार्मिंग और हैंडसम जज', विदाई समारोह में CJI चंद्रचूड़ को वकीलों ने क्या-क्या कॉम्प्लीमेंट दिए
AajTak
SCBA अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने कहा कि आप में अपार धैर्य है. मैंने अपने 52 साल के करियर में ऐसा धैर्यवान और सबका ध्यान रखने वाला जज नहीं देखा. आप एक असाधारण पिता के असाधारण बेटे हैं. हमेशा मुस्कुराते रहने वाले डॉ. चंद्रचूड़, आपका चेहरा हमारे दिल में हमेशा बसा रहेगा.
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भावभीने भाषणों से भरी अपनी विदाई के लिए आयोजित समारोहिक पीठ से अंतिम बार बार के सदस्यों से कहा कि 'कल से मैं ऐसे न्याय नहीं कर पाऊंगा. लेकिन मुझे काफी संतुष्टि है. मेरे बाद सोमवार से ये जिम्मेदारी संभालने आ रहे जस्टिस संजीव खन्ना के अनुभव काफी विस्तृत हैं. वे काबिल और प्रतिभावान हैं.'
'मुझसे किसी का दिल दुखा हो तो मुझे माफ कर दें'
उन्होंने कहा, 'आप सभी जबरदस्त हैं. कोर्ट में कभी मेरे से किसी का दिल दुखा हो तो उसके लिए मुझे क्षमा कर दें. क्योंकि कोर्ट में मेरी ऐसी कोई भावना नहीं रही.' सेरेमोनियल बेंच में सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमें ही पता है कि आपकी विदाई कितनी दुखद है. आपके दोनों बेटे कभी नहीं जान पाएंगे कि उन्होंने क्या हासिल किया और हमने क्या खोया. सरकार ने कई मुकदमे जीते और कई हारे. लेकिन इस बात की हमें संतुष्टि है कि हमारी बातें धैर्य के साथ पूरी सुनी गई.
SCBA अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने कहा कि आप में अपार धैर्य है. मैंने अपने 52 साल के करियर में ऐसा धैर्यवान और सबका ध्यान रखने वाला जज नहीं देखा. आप एक असाधारण पिता के असाधारण बेटे हैं. हमेशा मुस्कुराते रहने वाले डॉ. चंद्रचूड़, आपका चेहरा हमारे दिल में हमेशा बसा रहेगा.
'42 सालों में आपकी ऊर्जा और भी बढ़ गई'
उन्होंने कहा कि एक जज के रूप में आपका आचरण अनुकरणीय है. जिस तरह से आपने समुदायों तक पहुंच बनाई और दिखाया कि उनके लिए सम्मान का क्या मतलब है. हम संविधान के मूल्यों से बंधे हुए हैं. सीनियर एडवोकेट डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पिछले 42 सालों में आपकी ऊर्जा और भी बढ़ गई है. आप धैर्य की सीमा को आसानी से लांघ जाते हैं. आप हमेशा समय से परे हमारी बात सुनते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










