
चार्जिंग के लिए लगाई Tesla की इलेक्ट्रिक कार, पूरा घर जल गया!
AajTak
अमेरिका में एक कपल ने दावा किया है कि मशहूर इलेक्ट्रिक कार टेस्ला मॉडल एस को उन्होंने चार्ज के लिए रात को लगाया हुआ था जिसके चलते उनके घर में भारी नुकसान देखने को मिला है. इस कार ने चार्ज होते हुए आग पकड़ ली थी और ये आग वही मौजूद दूसरी टेस्ला कार में भी फैल गई थी जिसके बाद उनका पूरा घर जल गया.
अमेरिका में एक कपल ने दावा किया है कि मशहूर इलेक्ट्रिक कार टेस्ला मॉडल एस को उन्होंने चार्ज के लिए रात को लगाया हुआ था जिसके चलते उनके घर में भारी नुकसान देखने को मिला है. इस कार ने चार्ज होते हुए आग पकड़ ली थी और ये आग वही मौजूद दूसरी टेस्ला कार में भी फैल गई थी जिसके बाद उनका पूरा घर जल गया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, योगी और केरोलिन विंडम कैलिफॉर्निया के सैन रेमोन में रहते हैं. पिछले साल 30 दिसंबर को ये घटना हुई थी और इस घटना के 8 महीने बीत जाने के बाद भी ये कपल अपने घर वापस नहीं लौट पाया है. विंडम कपल के अनुसार, इस दुर्घटना में उन्हें 1 मिलियन डॉलर्स से अधिक का नुकसान हुआ है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) विंडम कपल ने द पोस्ट के साथ बातचीत में कहा कि कार के अलार्म के चलते हम सुबह 5.37 बजे उठ गए थे. हमने देखा कि पूरे घर में धुआं फैल रहा है. हम ये देखकर काफी घबरा गए थे. अगर हम उस रात अपने घर के ऊपर वाले हिस्से में सो रहे होते तो हमारे जिंदा बचने के चांस काफी मुश्किल थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











