
चारधाम यात्रा से 'धनवर्षा', केदारनाथ-यमुनोत्री में इस साल हुआ 211 करोड़ का कारोबार, 46 लाख लोगों ने किए दर्शन
AajTak
बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. इस बार 46 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. कोरोना काल के बाद यात्रा शुरू होने के कारण इस बार इतनी भीड़ उमड़ी. यही वजह है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ कारोबार हुआ. इस बार 211 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ.
बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. वहीं कोरोना काल के बाद चार धामयात्रा की रौनक फिर से पटरी पर लौटती हुई नजर आई. चारधाम यात्रा ने इस साल कई नए कीर्तिमान बनाए. इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा में सिर्फ घोड़े-खच्चरों, हेली टिकट और डंडी-कंडी के यात्रा भाड़े से लगभग 211 करोड़ का कारोबार हुआ है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनानुसार चारधाम यात्रा से उत्तराखंड के नए युग की शुरुआत हो चुकी है. चारधाम यात्रा से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है.
सीएम धामी ने कहा कि सरकार के प्रयासों व कुशल यात्रा प्रबंधन की बदौलत 46 लाख यात्रियों ने इस साल चारधाम यात्रा की. पिछले दो दशक में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है. वहीं श्रीकेदारनाथ धाम की अकेले बात की जाए तो यहां 15 लाख 36 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन करने पहुंचे.
केदारनाथ में ₹190 करोड़ का कारोबार
इस साल केदारनाथ यात्रा स्थानीय व्यवसाइयों के लिहाज से भी काफी बेहतर रही. सिर्फ यात्रा के टिकट, घोड़ा खच्चरों और हेली और डंडी-कंडी के यात्रा भाड़े की बात करें तो लगभग 190 करोड़ का यह कारोबार हुआ है. केदारनाथ धाम में इस बार घोड़े खच्चर व्यवसाइयों ने करीब 1 अरब 9 करोड़ 28 लाख रुपये का रिकॉर्ड कारोबार किया, जिससे सरकार को भी 8 करोड रुपये से ज्यादा का राजस्व महिला है.
यात्रा आसान बनाने के लिए प्रशासन ने 4302 घोड़ा मालिकों के 8664 घोड़े-खच्चर रजिस्टर किए थे. इस सीजन 5.34 लाख तीर्थयात्रियों ने घोड़े खच्चरों की सवारी कर केदारनाथ धाम तक यात्रा की. वहीं डंडी-कंडी वालों ने 86 लाख रुपये की कमाई की और हेली कंपनियों ने 75 करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया. सीतापुर और सोनप्रयाग पार्किंग से लगभग 75 लाख का राजस्व सरकार को मिला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










