
चारधाम यात्रा के रास्तों पर वीकेंड में भारी जाम, मनाली- बागेश्वर में भी उमड़ी पर्यटकों की भीड़
AajTak
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. शनिवार को यात्रा के दौरान कुल 75,104 श्रद्धालु पांचों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में पहुंचे. यात्रा नियंत्रण संगठन ऋषिकेश द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 23,75,668 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल हो चुके हैं.
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. शनिवार को यात्रा के दौरान कुल 75,104 श्रद्धालु पांचों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में पहुंचे. यात्रा नियंत्रण संगठन ऋषिकेश द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 23,75,668 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल हो चुके हैं.
केदारनाथ में सर्वाधिक भीड़ आज सबसे अधिक 23,532 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे, जिससे अब तक यहां दर्शन करने वालों की संख्या 8,65,614 हो गई है. वहीं, बद्रीनाथ में 23,126, गंगोत्री में 11,007, यमुनोत्री में 9,370 और हेमकुंड साहिब में 8,069 यात्री पहुंचे.
ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई परेशानी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण विभिन्न रूटों पर जबरदस्त जाम देखने को मिला. कई जगहों पर श्रद्धालु घंटों फंसे रहे. प्रशासन का कहना है कि हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रियों को रोककर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि पहाड़ी इलाकों में जाम न लगे.
स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बनीं यात्रा के दौरान अब तक 89 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इनमें कुछ मौतें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से तो कुछ हादसों के कारण हुई हैं. इसके बावजूद अस्वस्थ यात्री भी बड़ी संख्या में यात्रा पर निकल रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है.
केदारनाथ के पास बड़ा हादसा टला शनिवार को केदारनाथ से करीब 30 किमी पहले एक हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई. हेलिकॉप्टर में सवार 6 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं. समय पर हुई लैंडिंग से एक बड़ा हादसा टल गया. प्रशासन का दावा है कि यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन के हर स्तर पर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और मौसम की अनिश्चितता प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है.
भीषण गर्मी से राहत पाने कुल्लू-मनाली पहुंचे हजारों पर्यटक उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में गर्मी से राहत की तलाश में बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं. यहां ठंडी हवाओं के साथ-साथ ब्यास नदी की लहरों में रिवर राफ्टिंग पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है. राफ्टिंग प्वाइंट्स पर इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है. 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के ठंडे पानी में बहती तेज़ धाराओं के बीच राफ्टिंग का अनुभव पर्यटकों को रोमांच से भर रहा है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










