
चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं ने पानी के इतने बोतल फेंके कि जोशीमठ नगरनिगम की हो गई 1 करोड़ कमाई
AajTak
उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है और भारी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे रहे है. राज्य में अत्यधिक भीड़ की वजह से वहां पहाड़ों पर प्लास्टिक कचरा भी बढ़ता जा रहा है. हालांकि अब इस कूड़े-कचरे को जोशीमठ नगर पालिक ने अपनी आय का साधन बना लिया है. चुने हुए प्लास्टिक के बोतलों को रिसाइकल कर नगर पालिका ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.
चारधाम यात्रा को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग ट्रैफिक जाम और दूसरी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादा लोगों के आने की वजह से प्लास्टिक कचरा इस पहाड़ी राज्य के लिए आफत बन गया है, हालांकि अब इसे नगर निकाय ने आय का भी जरिया बना लिया है. इस कचरे से जोशीमठ नगर पालिका अब मोटी कमाई भी कर रहा है.
चमोली-जोशीमठ नगर पालिका ने 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचड़े से 1 करोड़ रुपये कमाए हैं. धार्मिक स्थलों पर बढ़ते कचरे से निपटने के लिए सीएम धामी ने पहाड़ों में कचरा सफाई अभियान चलाने का भी आदेश दिया है.
कचरे से एक करोड़ की कमाई
नगर पालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है. अब तक कचरे को रिसाइकल कर 1.02 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है. बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव, जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा जोशीमठ नगर पालिका की है.
नगर पालिका ने बीते एक महीने में पानी, कोल्ड ड्रिंक और शीतल पेय की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं. अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










