
चलती स्कूटी पर सरेआम नहाते हुए जा रही थी लड़की, Video सामने आया तो पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
सोशल मीडिया पर लोग हर रोज तरह-तरह के वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं. कई बार लोग नियमों का भी उल्लंघन कर देते हैं. महाराष्ट्र के उल्हासनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चलती स्कूटी पर बाल्टी रखकर एक कपल नहा रहा था. बीच चौराहे पर दोनों ने जब ऐसा किया तो लोग वीडियो बनाने लगे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो उल्हासनगर का है, यहां एक लड़का और लड़की ने चलती स्कूटी पर बाल्टी रखकर बीच चौराहे पर स्नान किया. युवक-युवती 'चुभती जलती गर्मी का मौसम आया' गाने पर रील बना रहे थे.
दोनों ने स्कूटी से शहर की सड़कों पर घूम-घूमकर वीडियो बनाया. वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. युवक व युवती के खिलाफ महाराष्ट्र के उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर सवार युवक का आदर्श शुक्ला है, उसके साथ एक 22 साल की युवती भी थी. आदर्श शुल्ला अपने परिवार के साथ उल्हासनगर में श्रीराम थियेटर के पीछे आनंद नगर में रहता है. वह इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर डालता था. इस समय उल्हासनगर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. कुछ दिन पहले आदर्श ने एक 22 साल की लड़की के साथ 'चुभती जलती गर्मी का मौसम आया' गाने पर रील बनाई.
यहां देखें वीडियो
आदर्श और 22 साल की लड़की शहर में दोपहर के समय स्कूटी पर सवार होकर निकले. दोनों ने स्कूटी पर एक बाल्टी में पानी भरकर रख लिया था. शहर के चौराहे पर पहुंचने के बाद स्कूटी पर ही ये कपल नहाने लगा. इस दौरान चौराहे से गुजर रहे लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह वीडियो कल्याण अंबरनाथ मार्ग पर सेक्टर 17 मेन सिग्नल का है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो को लेकर क्या बोले पुलिस इंस्पेक्टर?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










