
चलती कार, खुले दरवाजे और स्टंट करते युवक... वीडियो वायरल होते ही युवकों के खिलाफ एक्शन
AajTak
भिलाई शहर में पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ एक्शन लिया है. दरअसल, यहां कुछ युवक चलती कार में दरवाजे खोलकर स्टंट कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वो वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने अब कार चालक के साथ ही उसमें सवार अन्य युवकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती कार में स्टंटबाजी करने का मामला सामने आया है. यहां उतई–नेवई मेन रोड पर तेज रफ्तार कार में खुले दरवाजों से लटककर कुछ युवकों ने खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने कार चालक को अरेस्ट कर स्टंट करने वाले चार युवकों पर कार्रवाई की है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला ओवरब्रिज के पास का है. यहां तेज रफ्तार में जा रही कार में सवार युवक बोनट पर खड़े थे, तो कुछ युवक दोनों तरफ दरवाजों से लटककर स्टंट कर रहे थे. मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग आरक्षक अरुण मिश्रा ने उन्हें रोका, लेकिन युवक खतरनाक तरीके से गाड़ी भगाते चले गए.
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नेवई पुलिस ने आरक्षक की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. जांच में सामने आया कि कार चला रहा युवक 23 वर्षीय मेहराज शाह ग्राम उमरपोटी उतई दुर्ग का रहने वाला है. वह इस हरकत का मुख्य आरोपी था. पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: स्पीड, स्टंट और व्लॉगिंग का पैशन..., डंपर से कुचलकर दो दोस्तों की मौत, हेलमेट के कैमरे में कैद हुआ मंजर
वहीं कार में स्टंट करने वाले युवकों में 22 वर्षीय रहमान शाह, 23 वर्षीय अदनान खान, 24 वर्षीय चंदन शाह और 21 वर्षीय हुसैन शाह शामिल हैं. सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










