
चतरा में दर्दनाक हादसा... नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डैम में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम
AajTak
झारखंड (Jharkhand) के चतरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. ये बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पानी की गहराई में समा गए. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब चार बच्चे डैम में नहाने पहुंचे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम की है. मृतकों की पहचान 13 वर्षीय शिव कुमार और 11 वर्षीय पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है. मृतक शिव कुमार भौराज में पदस्थ सहायक अध्यापक जितेन्द्र राय का बेटा था, जबकि पृथ्वी कुमार बभने गांव के रहने वाले दीपनारायण पासवान का पुत्र था. दोनों परिवार वर्तमान में बलवादोहर गांव में रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चार बच्चे स्कूल से लौटने के बाद नहाने के लिए जयप्रकाश डैम पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: तालाब के किनारे खेल रही चचेरी बहनों की डूबने से मौत, एक को बचाने में गई दूसरी की भी जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाते समय एक बच्चा गहराई में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी डूब गया. बाकी दो बच्चों ने किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. जैसे ही परिजन डैम पर पहुंचे, वहां अफरातफरी मच गई. तुरंत स्थानीय तैराकों की मदद ली गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले.
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को देखने के बाद परिवारवालों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि मृतक शिव कुमार इस वर्ष आठवीं बोर्ड की परीक्षा दे चुका था. प्रतापपुर और बलवादोहर गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है. स्थानीय लोग प्रशासन से डैम के पास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







