
चतरा प्लेन क्रैश: पति को बचाने के लिए पत्नी ने गिरवी रखे थे गहने, मौत के सफर में भी निभाया वादा
AajTak
लातेहार के एक परिवार की पति को बचाने की जद्दोजहद बेहद दर्दनाक त्रासदी में बदल गई. चतरा में क्रैश हुए एयर एंबुलेंस में सवार ढाबा संचालक संजय और उनकी पत्नी अर्चना की मौत हो गई. पति के इलाज के लिए जेवर और जमीन गिरवी रखकर पत्नी ने 8 लाख जुटाए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
झारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय साहू और उनकी पत्नी अर्चना की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 16 फरवरी को अपने ढाबे में लगी आग बुझाते समय 41 वर्षीय संजय 65 प्रतिशत तक जल गए थे. रांची के देवकमल अस्पताल में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने के लिए उनकी पत्नी ने जेवर और जमीन गिरवी रखकर व कर्ज लेकर 8 लाख रुपये जुटाए थे.
जब रेडबर्ड एयरवेज के विमान ने संजय को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी, तो टेक-ऑफ के तुरंत बाद एटीसी से संपर्क टूट गया और विमान चतरा के जंगलों में क्रैश हो गया.
इस हादसे में संजय और अर्चना सहित 9 लोगों की मौत हो गई. अर्चना ने अपने पति के साथ जीने-मरने का जो वचन दिया था, उसे उन्होंने आखिरी सांस तक निभाया और दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया.
आजीविका बचाने की कोशिश में जल गया था शरीर
16 फरवरी को चंदवा के सरोज नगर स्थित संजय के रोड साइड ढाबे में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. अपनी रोजी-रोटी और ढाबे को बचाने की कोशिश में संजय बुरी तरह झुलस गए थे. देवकमल अस्पताल के चीफ प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा ने बताया कि संजय 65 प्रतिशत बर्न इंजरी के साथ लाए गए थे. परिजनों की मांग पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया था.
यह भी पढ़ें: हर तरफ सन्नाटा, सबकी आंखें नम... चतरा एयर एंबुलेंस हादसे में कैसे उजड़ गया संजय का पूरा परिवार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










