
चतरा-पलामू पर RJD की दावेदारी ने फंसाया! झारखंड में INDIA ब्लॉक कब करेगा सीट शेयरिंग का ऐलान?
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में फिलहाल INDIA ब्लॉक के बीच सीट शेयरिंग नहीं हो सकी है. फॉर्मूला यह है कि कांग्रेस को 7, जेएमएम को 5 और राजद समेत वाम दलों को एक एक सीट दी जाएगी. लेकिन कहा जा रहा है कि RJD दो सीटों को लेकर अड़ी हुई है.
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं. एनडीए ने इन तमाम सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. एक सीट बीजेपी ने अपने साथी घटक ASJU के लिए छोड़ दी है. राज्य में चुनाव चौथे चरण से शुरू होकर आखिरी तक चलने वाला है, लेकिन इन सब के बीच अब तक विपक्षी INDIA ब्लॉक के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस कायम है.
सीट शेयरिंग अब तक ना होने की वजह से कांग्रेस भवन भी उदास दिख रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया की सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह है कि कांग्रेस को 7, जेएमएम को 5 और राजद समेत वाम दलों को एक एक सीट दी जाएगी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस बंटवारे पर RJD ने विरोध जताया है. उसने 2 सीटों की मांग की है. राजद झारखंड की चतरा और पलामू पर अपनी दावेदारी ठोक रही है. यही कारण है कि सीट शेयरिंग में अड़चन खड़ी हो रही है.
विधानसभा चुनाव में जीती थी सिर्फ 1 सीट
कांग्रेस के सीनियर नेता ने बताया की विधानसभा चुनावों में राजद 7 सीट पर लड़ी थी. लेकिन पार्टी को सिर्फ एक ही सीट पर जीत हासिल हो सकी थी. बावजूद इसके राजद को मंत्रिमंडल में भी जगह दी गई थी. जबकि मंत्री बनाने का फॉर्मूला 4 सीट पर एक मंत्री का था. उन्होंने बताया कि JMM पूरी तरह से सहयोग कर रही है लेकिन RJD की मांग ने परेशानी में डाल दिया है.
14 में से 12 सीटों पर BJP का कब्जा
अभी फिलहाल झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए का कब्जा है. गिरिडीह सीट पर AJSU ने जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 11 सीटों पर बीजेपी ने फतह हासिल की थी. एक-एक सीट कांग्रेस और जेएमएम के खाते में आई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










