
चट विधायक-पट मंत्री: पहली बार MLA बने और पहली बार में ही मिनिस्टर, CM मोहन मंत्रिमंडल में इन 7 चेहरों का निकला 'लकी ड्रॉ'
AajTak
Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. समारोह में 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. इनमें 7 मंत्री तो पहली बार के विधायक हैं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीते 17 सितंबर को अपनी दूसरी सूची जारी करती है. रायसेन जिले की उदयपुरा सीट से नरेंद्र शिवाजी पटेल को टिकट दिया जाता है. 17 नवंबर को वोटिंग होती है और 3 दिसंबर को घोषित परिणाम में बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र शिवाजी पटेल की जीत भी होती है. सोमवार यानी 25 दिसंबर को पहली बार के विधायक पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाती है. सिर्फ एक नहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल के 28 में से 7 मंत्रियों की कुछ ऐसी ही कहानी है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था. समारोह में 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. इनमें 7 मंत्री तो पहली बार के विधायक हैं. यानी चट विधायक और पट मंत्री.
1. प्रतिमा बागरी मध्य प्रदेश की नई सरकार में सतना जिले की रैगांव सीट से पहली बार विधायक बनीं प्रतिमा बागरी को राज्य मंत्री बनाया गया है. 35 साल की प्रतिमा MSW और LAW से ग्रेजुएट हैं. मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री प्रतिमा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 36 हजार 124 वोटों से हराया था. रैगांव के विधायक जुगुल किशोर बागरी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में प्रतिमा को चुनाव लड़ाया गया था, लेकिन हार मिली थी. अब दूसरी बार में इस महिला नेत्री ने बड़े अंतर से फतह हासिल कर विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ीं.
2. राधा सिंह बीजेपी सरकार में मंत्री रहे जगन्नाथ सिंह की बहू राधा रविंद्र सिंह सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट से पहली बार विधायक चुनकर आई हैं. साल 2008 में पहली जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का गौरव भी राधा सिंह के नाम है. आदिवासी नेत्री राधा सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार मानिक सिंह 59 हजार 879 वोटों से पराजित कर विधानसभा का मार्ग प्रशस्त किया है.
3. संपतिया उइके
56 साल की संपतिया उइके मंडला से पहली बार विधायक बनीं और अब प्रदेश की कैबिनेट मंत्री भी. उइके राज्यसभा सदस्य और 3 बार मंडला की जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं. आदिवासी महिला नेत्री संपतिया ने अपने राजनीतिक करियर का आवाज टिकरवाड़ा गांव से सरपंच का चुनाव जीतकर किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










