
चक्रवात मोंथा का खतरा बढ़ा, आंध्र तट पर टकराएगा चक्रवात, ओडिशा-तमिलनाडु, बंगाल में बारिश का अलर्ट
AajTak
चक्रवात मोंथा सोमवार तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. चक्रवात के नज़दीक आने के साथ ही, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है.
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से चक्रवाती तूफान 'मोंथा' में तब्दील हो रहा है जो 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तट पर 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ टकराएगा. इसी को ध्यान में रखते हुए आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है.
भारतीय मौसम विज्ञान का कहना है कि पिछले छह घंटों में मौसम प्रणाली दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक गहरे दबाव में मजबूत हो गई है, जिससे सोमवार सुबह (27 अक्टूबर) तक चक्रवाती तूफान में और 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है. चक्रवात मोंथा के आंध्र प्रदेश तट पर काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, मंगलवार की शाम या रात को टकराने की उम्मीद है. इस दौरान हवा की गति 90-100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जो 110 किमी/घंटा तक भी जा सकती है.
IMD ने मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी (यानम) और ओडिशा के तटों के पास और दूर समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. आज सुबह 5:30 बजे तक यह मौसम प्रणाली पोर्ट ब्लेयर से लगभग 610 किमी पश्चिम, चेन्नई से 790 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और विशाखापट्टनम से 850 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित थी. ओडिशा के गोपालपुर से यह 950 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में थी.
आंध्र में हाई अलर्ट
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को चक्रवात के बारे में अलर्ट किया है और उनके साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस की.
नायडू ने कहा कि चक्रवात का प्रभाव श्रीकाकुलम से तिरुपति तक फैल सकता है और राज्य में 100 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 110 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










