
चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार की बुलडोजर कार्यवाई पर कसा तंज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सही
AajTak
चंद्रशेखर आजाद ने कहा,
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्यवाई पर तीखा हमला बोला है. वे आज अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा में अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सरकार को उसकी औकात दिखा दी है.
कोई भी सरकार अपने आप को तानाशाह न समझेः चंद्रशेखर आजाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "जब तक न्यायपालिका है, कोई भी सरकार अपने आप को तानाशाह न समझे. जिन अधिकारियों ने बिना दोष सिद्ध किए सरकार को खुश करने के लिए बुलडोजर चलाया, अगर उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाए तो फिर उनके सपनों में भी बुलडोजर नहीं आएगा. यह सरकार के गाल पर एक जोरदार तमाचा है. अब सरकार ऐसा कुछ करने से पहले सौ बार सोचेगी."
"बंटेंगे तो कटेंगे" पर क्या बोले चंद्रशेखर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "बंटेंगे तो कटेंगे" वाले बयान पर चंद्रशेखर ने कहा, "पूरा सिस्टम आपके पास है, आपको जनता से यह कहना चाहिए कि वे सुरक्षित हैं और डरने की कोई जरूरत नहीं है. डराने वाले नारे देकर वोट के लिए माहौल खराब किया जा रहा है." सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आलोचनाओं के बाद केवल दिखावे के लिए एफआईआर दर्ज करने की बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि इस मुद्दे पर जब आलोचनाएं बढ़ीं और मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई.
प्रयागराज में छात्रों के आंदोलन को सही बताते हुए चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार की वन नेशन, वन इलेक्शन नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "जब केंद्र सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन का दावा करती है, तो फिर एक दिन में एक शिफ्ट परीक्षा क्यों नहीं करवा सकती? यह सरकार युवाओं के रोजगार के खिलाफ है और युवाओं का विरोध करती है."

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








