
'चंद्रबाबू नायडू के शासन में हिंदू खतरे में...', मंदिर ध्वस्तीकरण पर जगन रेड्डी का तीखा हमला
AajTak
नंदयाल जिले के नल्लमाला वन में स्थित कासीनायना क्षेत्र में बने मंदिर को वन विभाग के नियमों के कथित उल्लंघन के कारण जमींदोज कर दिया गया था. जबकि केंद्र ने 7 अगस्त 2023 को मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि यह वन भूमि में स्थित है.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शासन में हिंदू धर्म खतरे में है, क्योंकि कासिनायना क्षेत्र में स्थित मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया.
नंदयाल जिले के नल्लमाला वन में स्थित कासीनायना क्षेत्र में बने मंदिर को वन विभाग के नियमों के कथित उल्लंघन के कारण जमींदोज कर दिया गया था. जबकि केंद्र ने 7 अगस्त 2023 को मंदिर के निर्माण पर रोक लगाने का आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि यह वन भूमि में स्थित है, रेड्डी ने दावा किया कि उनकी पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए 12.98 हेक्टेयर वन भूमि के लिए छूट मांगी थी.
जगन रेड्डी ने कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान, हमने मंदिर की भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, लेकिन इस सरकार के शासन के कुछ ही महीनों के भीतर, उनकी (चंद्रबाबू सरकार) निगरानी में एक पवित्र मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया. अब, उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्या वे इस तरह से हिंदू धर्म की रक्षा करते हैं.
टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर ध्वस्तीकरण की निगरानी करने का आरोप लगाते हुए रेड्डी ने दावा किया कि जिला कलेक्टर और राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) के आदेश मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के इशारे पर लागू किए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










