
चंद्रपुर: सड़क पर आया बाघ, बैठकर करने लगा आराम और ली अंगड़ाई, घंटों रुका रहा ट्रैफिक, Video
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघों के लगातार सड़कों पर बैठने के वीडियो सामने आ रहे हैं. मूल-चंद्रपुर राज्य महामार्ग पर मामा मेल बाघ के बाद अब चंद्रपुर-मोहर्ली मार्ग पर मधु बाघिन का बछड़ा सड़क पर डेरा जमाए नजर आया. इससे यातायात रुक रहा है और लोग दहशत में हैं. राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़कों पर बाघों की मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है. यहां बाघ जंगल छोड़कर मुख्य सड़कों पर बैठते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. आए दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं और लोग इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं.
दो दिन पहले मूल-चंद्रपुर राज्य महामार्ग पर मामा मेल नाम का बाघ सड़क के बीचोंबीच बैठ गया था. उसके सड़क पर डेरा जमाते ही इस मार्ग पर यातायात रुक गया था. वाहन चालक दूरी बनाकर खड़े हो गए और कई लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे. यह वीडियो पूरे चंद्रपुर में खूब वायरल हुआ.
सड़क पर मस्ती करता दिखा बाघ
यह वीडियो अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उसी दौरान एक और वीडियो सामने आ गया. इस बार चंद्रपुर-मोहर्ली मार्ग पर मधु बाघिन का बछड़ा सड़क पर बैठा दिखाई दिया. यह मार्ग ताडोबा टाइगर रिजर्व की ओर जाता है. इस इलाके में बाघ अक्सर नजर आते हैं, लेकिन बाघ का सड़क पर लंबे समय तक बैठना पहली बार देखा गया है. बछड़ा सड़क पर कभी अंगड़ाई ले रहा था, तो कभी लेटकर करवटें बदल रहा था. इससे इस मार्ग पर भी यातायात रुक गया.
राहगीर आकाश आलाम ने अपने मोबाइल फोन से यह वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बछड़ा बिना किसी डर के सड़क पर आराम करता दिखाई दे रहा है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










