
चंडीगढ़: 3 दिन पहले पद्मश्री से सम्मानित 95 साल के इकबाल सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख
AajTak
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 95 साल के इकबाल सिंह का शनिवार को निधन हो गया. 3 दिन पहले उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इकबाल सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है.
सामाजिक और आध्यात्मिक नेता इकबाल सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वे 95 साल के थे. वे बीमार थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में थे. वह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर लौटे थे. इकबाल सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा इकबाल सिंह के निधन से आहत हूं. युवाओं में शिक्षा बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में अथक प्रयास किया. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. Pained by the passing away of Baba Iqbal Singh Ji. He will be remembered for his efforts to increase education among youngsters. He tirelessly worked towards furthering social empowerment. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. May Waheguru bless his soul. अकाल अकादमियों के संचालक एवं संस्थापक तथा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बाबा इकबाल सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकग्रस्त परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਤੇ ਪਰਉਪਕਾਰੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਪੰਥ ਰਤਨ ਬਾਬਾ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ 'ਤੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ | ਇਸ ਸਾਲ ਪਦਮ ਸ਼੍ਰੀ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਬਾਬਾਜੀ ਨੂੰ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਕੀਤੇ ਗਏ ਯਤਨਾਂ ਲਈ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। pic.twitter.com/nY23jsXZhI

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










