चंडीगढ़ में हैं परमबीर सिंह, जांच में सहयोग को लेकर आजतक से कही यह बात
AajTak
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आजतक से बातचीत की है. परमबीर सिंह ने कहा कि वो फिलहाल चंडीगढ़ में हैं और जल्द ही मुंबई जांच में शामिल होने के लिए जाएंगे. परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में पांच केस दर्ज हैं. महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कराने के आरोप लगाने के बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फरार चल रहे हैं और अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे फिलहाल चंडीगढ़ में हैं और जांच में अपना सहयोग देंगे. उनको इस दौरान सुरक्षा भी दी जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो.
More Related News