
चंडीगढ़ की गलियों की सफाई से राष्ट्रपति सम्मान तक, सफाई अभियान ने दिलाया रिटायर्ड IPS को पद्मश्री
AajTak
चंडीगढ़ के 88 साल के रिटायर्ड IPS अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा शहर की सफाई में लगाते हैं. 1996 में DIG के पद से रिटायर होने के बाद भी, वे रोजाना सेक्टर-49 की सड़कों पर झाड़ू लगाते हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब उन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा.
पंजाब के चंडीगढ़ की सड़कों पर रोज झाड़ू लगाते बुजुर्ग अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू की कहानी में युवाओं के लिए प्रेरणा छिपी है. 88 साल की उम्र में भी वह अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा शहर की सफाई में समर्पित कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके सफाई करते हुए वीडियो और तस्वीरें जब वायरल हुईं, तो बहुत कम लोगों को पता था कि उनका यह निस्वार्थ कोशिश उन्हें भारत के गौरवपूर्ण पद्मश्री सम्मान तक लेकर जाएगा.
इंदरजीत सिंह सिद्धू पंजाब कैडर के रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं, जिन्होंने 1996 में DIG के पद से रिटायर होने के बाद भी सेवा भाव नहीं छोड़ा. वे चंडीगढ़ के सेक्टर-49 स्थित IAS-IPS सोसायटी में अकेले रहते हैं. हालांकि उनकी पत्नी दविंदर पाल कौर का 2023 में निधन हो चुका है, उनका बेटा अमेरिका में और बेटी मोहाली में रहती है. अकेले रहते हुए भी सिद्धू जी रोजाना आधार पर सोसायटी और आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हैं.
सिद्धू की सेवा यात्रा 1963 में पंजाब सर्विस कमीशन से इंस्पेक्टर के रूप में शुरू हुई और 1981 में वे IPS अधिकारी बने. आतंकवाद के दौरान अमृतसर के सिटी SP और बाद में चंडीगढ़ में DIG CID के रूप में कानून-व्यवस्था संभालने वाले सिद्धू ने रिटायरमेंट के बाद सफाई को अपना नया मिशन बना लिया. उनका मानना है कि एक स्वच्छ शहर से ही स्वच्छ सोच जन्म लेती है.
यह भी पढ़ें: जज्बे को सलाम! 88 साल की उम्र में भी पंजाब की गलियों की सफाई कर रहे रिटायर्ड IPS, VIDEO
हालांकि 15 अगस्त को उन्हें राज्यपाल सम्मान दिया जाना था, लेकिन वे ज्यादा चर्चा और भीड़ से बचते हुए उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. इस बार उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाज़ा जा रहा है, जो समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील गौरव गोयल ने भी इस सम्मान को समाज के लिए प्रेरक बताया है.
इंदरजीत सिंह सिद्धू आज भी मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और बिना किसी दिखावे के सादगी से अपने काम में लगे हुए हैं. उनकी कहानी हमें न केवल स्वच्छता के महत्व का एहसास कराती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि उम्र केवल एक संख्या है, असली ताकत तो हौसले की होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










