
घेरे में भोले बाबा, चारों तरफ लड़कियां और खास ड्रेस कोड... नारायण साकार हरि को लेकर चौंकाने वाला दावा
AajTak
सूरजपाल के सत्संग में जाने वाली महिला ने बताया कि बाबा को लाल रंग पसंद था. इसलिए कुंवारी लड़कियां लाल जोड़े में तैयार होती थी. जेवरात के अलावा श्रृंगार करके वो बाबा के पास सत्संग में जाति और उसके आसपास नाचती थी. सत्संग समिति की तरफ से कुमारी लड़कियों को यह विशेष ड्रेस दी जाती थी. नाचने के बाद लड़कियां ड्रेस चेंज कर लेती थी.
हाथरस हादसे के बाद देशभर में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि की चर्चा तेज हो गई है. आए दिन बाबा से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सूरजपाल के सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. महिलाओं ने बताया कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा हमेशा कुंवारी लड़कियों से घिरे रहते थे. सत्संग के दौरान लड़कियों को आयोजन समिति की तरफ से लाल रंग की विशेष ड्रेस दी जाती थी.
लड़कियां उस ड्रेस में तैयार होकर सत्संग में जाती थी और मदहोश होकर डांस करती थी. महिलाओं ने बताया कि उनको सूरजपाल के चश्मे में भगवान का रूप दिखाता था और वो केवल सत्संग के दौरान ही चश्मा पहनते थे. इतना ही नहीं सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने कई ऐसे खुलासे किए, जिसके बारे में वो कमरे पर बताने से भी हिचकिचाती हुई नजर आई.
ये भी पढ़ें- 'हादसे से दुखी हूं, विश्वास है उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे...', हाथरस कांड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया 'साकार हरि' सूरजपाल
'लड़कियां मानती थी बाबा को अपना पति'
सूरजपाल के सत्संग में जाने वाली एक महिला ने बताया कि सूरजपाल के आसपास हमेशा रहने वाली कुंवारी लड़कियां उनको अपना पति मानती थी और इसी तरह से उनके साथ रहती थी. उनका सम्मान करती थी और उनकी एक आवाज पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती थी. महिला ने बताया कि सूरजपाल के चश्मे में भगवान का स्वरूप लड़कियों को नजर आता था. केवल सूरजपाल सत्संग के दौरान ही चश्मा पहनते थे.
'सत्संग में महिलाओं को देखकर मुस्कुराता था सूरजपाल'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










