
घर लाए सामान में मिला अनोखा अंडा, कीमत जानकर उड़ गए महिला के होश
AajTak
सुपरमार्केट से सामान लाई महिला को अपने सामान में एक अनोखा अंडा मिला. ये अंडा करोड़ों में एक था. इस तरह का अंडा मिलना आम नहीं होता. इसकी कीमत जानकर तो महिला के होश ही उड़ गए.
आजकल दुकान में 5 से 6 रुपये में एक अंडा मिल जाता जिसे लोग या तो उबालकर खाना पसंद करते हैं या फिर उसकी करी बनाकर खा लेते हैं. लेकिन अगर वह अंडा अरबों में एक हो तो अलग बात है. ऑस्ट्रेलिया में सुपरमार्केट से घर का सामान लाने पर शख्स को जब ऐसा अंडा मिला तो मानो उसकी किस्मत ही खुल गई.
अंडा क्यों है अरबों में एक?
अब सवाल उठता है कि इस अंडे में ऐसा क्या खास है इसे अरबों में एक कहा जा रहा है. दरअसल, आपने अंडों का आकार तो देखा होगा. उसी आकार को अंडाकर शेप कहा जाता है. लेकिन महिला को मिला ये अंडा दरअसल गोल है. इस तरह का अंडा मिलना आम नहीं होता
पिछली बार 78 हजार रुपयों में बिका था ऐसा अंडा
इंस्टाग्राम पर जैकलीन फेलगेट नाम के अकॉउंट से इस अंडे की तस्वीर पोस्ट की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार ये अंडा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सुपरमार्केट से मिला था. उन्होंने पोस्ट में लिखा- “ये एक फॉलोअर की तरफ से है, ये अंडा मेरा नहीं है. ये इतना रैंडम है, पर मैंने सोचा कि इस कमाल के अंडे को मैं शेयर करूं. फॉलोअर ने बताया है कि हमारे अंडों के कार्टन में मुझे एक राउंड एग मिला. गूगल करने पर पता चला कि करोड़ों में से एक बार ही कोई गोल अंडा बनता है. इससे पहले जो गोल अंडा मिला था, उसे 78 हजार रुपयों में बेचा गया था.”
'मेरे पास भी था पर मैंने खा लिया'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











