
घर में कैसा वॉशरूम है, आटा कौन-सा खाते हो, दीवार का पेंट कैसा है...जनगणना में हर एक से पूछे जाते हैं ये सवाल
AajTak
जनगणना के दौरान यह जानना भी जरूरी होता है कि परिवार का खानपान कैसा है. उदाहरण के लिए, यह पूछा जाता है कि लोग कौन-सा आटा खाते है, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी या कुछ और. इसी तरह यह भी पूछा जाता है कि खाना किस साधन से पकाया जाता है.
जनगणना केवल लोगों की संख्या गिनने की प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि आम जनता किन परिस्थितियों में रह रही है, किन चीजों की उन्हें ज़रूरत है, और किन क्षेत्रों में सुधार किया जाना चाहिए. भारत में पिछली बार जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोविड महामारी के चलते स्थगित हो गई थी. अब केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि जल्द ही देश में अगली जनगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
जनगणना दो चरणों में होती है. हाउसिंग सेंसस और पॉपुलेशन सेंसस. पहले चरण यानी हाउसिंग सेंसस में घर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली जाती है. इसमें केवल यह नहीं पूछा जाता कि घर में कितने लोग रहते हैं, बल्कि यह भी जाना जाता है कि घर की दीवारें मिट्टी से बनी हैं या ईंट-पत्थर से, फर्श कच्चा है या टाइल्स वाला और छत किस तरह की है. यहां तक कि यह भी रिकॉर्ड किया जाता है कि वॉशरूम की व्यवस्था कैसी है, क्या वह निजी है या सामुदायिक और शौचालय का वेस्ट कहां जाता है. सैप्टिक टैंक में, सीवर से जुड़ा है या कोई व्यवस्था नहीं है.
जनगणना के दौरान यह तो देखा जाता ही है कि फैमिली की इनकम कितनी है, घर कितना बड़ा है या प्रॉपर्टी और गाड़ियां कितनी हैं, लेकिन इसके अलावा यह तक देखा जाता है कि घर कितना आलीशान है और घर में महंगी चीजों का इस्तेमाल होता है या सस्ती चीजों का. आइए जानते हैं जनगणना के दौरान किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और क्या देखा जाता है.
खान-पान पर भी रखी जाती है नजर
जनगणना में यह भी पूछा जाता है कि आप कौन-सा आटा खाते हैं. जनगणना करने वाले सरकारी कर्मचारियों के पास एक फॉर्म होता है, जिसमें आटा की कैटगरी बंटी हुई होती है. इसमें गेहूं, ज्वार, बाजरा रागी आदि सभी तरह के अनाज लिखे होते हैं. खाना बनाने के लिए किस गैस का इस्तेमाल हो रहा है या फिर किचन में LPG कनेक्शन है या CNG, ये भी बताना होता है. अगर कोई गोबर से बने कंडे या लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाता है तो यह भी बताना पड़ता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










