
घर में कैद, बम धमाकों की आवाज... गाजा से लड़की ने शेयर किया खौफनाक VIDEO
AajTak
Girl Shares Video From Gaza: गाजा में रहने वाली एक लड़की ने वीडियो शेयर कर बताया है कि आम फलस्तीनी लोग किन दिक्कतों से जूझ रहे हैं. इजरायल यहां लगातार हवाई हमले कर रहा है.
गाजा की एक लड़की ने अपने घर के भीतर वीडियो बनाकर शेयर किया है. वीडियो में बम धमाकों की आवाज साफ सुनी जा सकती है. जो बेहत ही डरावना लग रहा है. इजरायल पर किए गए हमास के आतंकी हमलों का खामियाजा आम फलस्तीनी लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
फलस्तीनी पत्रकार प्लेस्तिया अलकद ने अपने घर में वीडियो बनाया है. उन्होंने बालकनी से बाहर का नजारा दिखाया है. हर तरफ केवल धुंध नजर आ रही है. अलकद ने अपने वीडियो के जरिए आम फलस्तीनी नागरिकों की जिंदगी किस तरह प्रभावित हो रही है, ये दिखाने की कोशिश की है.
सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अलकद ने अपने फ्लैट से ये वीडियो शेयर किया है. वो बताती हैं कि उनके पड़ोसी उनके अपार्टमेंट के एक हिस्से में 'खिड़की से दूर' हमले से बचने के लिए छिपे थे. वो कहती हैं, 'मैं चीजों को समझाने की कोशिश कर रही हूं लेकिन मुझे लगता है कि आप उसे सुन सकते हैं.'
वो आगे कहती हैं, 'हम अभी घर के भीतर हैं और सांस नहीं ले पा रहे.' आठ घंटे बाद अपडेट देते हुए उन्होंने कहा कि यहां न तो बिजली है और न ही इंटरनेट है. एक बम उनके घर पर गिरने से थोड़ा सा चूक गया. कैमरे को अपनी खिड़की की तरफ मोड़ते हुए उन्होंने दिखाया कि कैसे ठीक सामने वाली इमारत पर हमला हुआ है. वो कहती हैं, 'लोग सड़कों पर एंबुलेंस की मांग कर रहे हैं लेकिन वहां कोई एंबुलेंस नहीं है. मानो चिल्लाने की आवाज खाली सड़क पर गूंज रही हो.'
इसके बाद शाम 7 बजे प्लेस्तिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो अपने परिवार के साथ पड़ोसियों के घर पर हैं. सब अंधेरे में हैं. कोई नहीं जानता कि दुनिया में क्या हो रहा है. केवल बम गिरने की आवाज आ रही है. किसी को कुछ भी नहीं पता है. बता दें, हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था. जिसके बाद से गाजा पर इजरायल के जवाबी हमले जारी हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












