
'घर दब गए, सिर्फ छतें बाहर थीं... हम सीटियां बजा रहे थे ताकि लोग भाग सकें...', धराली की तबाही की कहानी चश्मदीद की जुबानी
AajTak
धराली के पास के मुखबा गांव के लोगों ने जब इस भयावह मंजर को देखा तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए. मुखबा गांव के स्थानीय निवासी और इस घटना के चश्मदीद 60 साल के सुभाष चंद्र सेमवाल बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भयावह दृश्य कभी नहीं देखा.
सबकुछ खत्म हो गया.... ये शब्द हैं उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने के बाद मची तबाही के गवाह बने चश्मदीद के. मंगलवार को धराली में मची तबाही के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों की चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है.
धराली की भयावह त्रासदी के एक ऐसे ही वीडियो में कुछ लोगों को चिल्लाते, भागते और अपनी जान बचाते देखा जा सकता है. एक अन्य वीडियो में एक शख्स को पानी से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने की जद्दोजहद करते देखा जा सकता है. इस घटना ने 2013 में केदारनाथ हादसे के जख्म ताजा कर दिए हैं.
धराली के पास के मुखबा गांव के लोगों ने जब इस भयावह मंजर को देखा तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए. मुखबा गांव के स्थानीय निवासी और इस घटना के चश्मदीद 60 साल के सुभाष चंद्र सेमवाल बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा भयावह दृश्य कभी नहीं देखा.
उन्होंने बताया कि दोपहर का समय था. उन्हें पानी के तेज बहाव की आवाज सुनाई दी. पत्थर तेज रफ्तार से नीचे आ रहे थे. इसके बाद वो और उनके परिवार के बाकी लोग बाहर आए. हमने देखा कि खीर गंगा नदी का पानी तेज रफ्तार से नीचे आ रहा था. हम सभी डर गए. हमने धराली बाजार के लोगों को अलर्ट करने के लिए सीटियां बजाईं और उनसे वहां से जल्द से जल्द भागने को कहा. हम बहुत देर तक चिल्लाते रहे.
सेमवाल भावुक होते हुए बताते हैं कि उनकी आवाज सुनकर कई लोग होटलों से बाहर निकले लेकिन तेज बहाव पानी ने सबको अपनी चपेट में ले लिया. इसी घटना के एक अन्य वीडियो में डर के खौफ में लोगों को दौड़ते और अपने रिश्तेदारों को फोन लगाते देखा गया. इस वीडियो में यह शख्स बोलता है कि सब खत्म हो गया.
बता दें कि गंगोत्री जाने के लिए धराली मुख्य स्टॉपओवर है. यहां कई होटल, रेस्तरां और होमस्टे हैं. सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईएसबीटी की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. सेना का हर्षिल कैंप भी घटनास्थल से सिर्फ चार किलोमीटर की दूरी पर है. सेना की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में हर जगह मलबे को देखा जा सकता है. लोगों को आपदा प्रभावित धराली से दूर रहने को कहा गया है. इस बीच एसडीआरएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 50 सैनिकों की टीम राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









