
घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो हुआ बवाल, पत्थरबाजी में महिला की मौत
AajTak
पुणे में घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई है. महिला के पति ने कुछ लोगों को उसके घर के सामने पेशाब करने से मना किया था जिसके चलते बहस और फिर पत्थरबाजी हुई. इसी हमले में महिला की जान चली गई.
महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई है. यह घटना पुणे के लोनी कालभोर की है जहां शीतल अक्षय चव्हाण की मौत हो गई है. मामले में लोनी कालभोर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
यह घटना 27 दिसंबर 2024 को हुई थी और गंभीर रूप से घायल शीतल की बुधवार को मौत हो गई है. इसको लेकर शीतल के पति अक्षय ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. डीसीपी राजकुमार शिंदे ने यह जानकारी दी है. दरअसल, पुणे- सोलापुर हाईवे पर थेउर इलाके में एक होटल है. अक्षय चव्हाण, अपनी पत्नी शीतल चव्हाण और परिवार के साथ इस होटल के बगल की खुली जगह में रहते हैं. अक्षय उसी जगह पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है.
इसी जगह पर 27 दिसंबर 2024 की सुबह कार से छह- सात युवक उतरे. कुछ लोग खुली जगह पर पेशाब करने लगे. अक्षय चव्हाण ने उन्हें टोका तो इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. आरोपियों ने चव्हाण परिवार पर पथराव शुरू कर दिया. इतने में एक ने पिस्तौल निकाली और हवा में गोली चला दी.
पथराव में शीतल चव्हाण गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीते बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शीतल की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिजन रोते- बिलखते नजर आए. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लोनी कालभोर पुलिस अन्य दो की तलाश कर रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







