
घरेलू समस्या से तंग बुजुर्ग ने किया सुसाइड, बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से कूदा
AajTak
पुणे में एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि बुजुर्ग घरेलू समस्या से तंग आ गया था और कुंठा में सुसाइड कर लिया.
महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार को एक 61 वर्षीय व्यक्ति ने अदालत की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. बताया जाता है कि व्यक्ति ने यह कदम कुंठा में उठाया.
एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया. बाद में उसकी जेब से एक नोट मिला और प्राथमिक जांच से पता चला है कि घरेलू समस्या को लेकर कुंठा के कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया. यह घटना शिवाजीनगर स्थित जिला अदालत की नई इमारत में सुबह करीब 11.45 बजे हुई.
यह भी पढ़ें: 3 पेज का सुसाइड नोट, 6 मिनट का वीडियो... एसआई संदीप लाठर ने कौन-कौन से नाम लिए हैं
पुलिस कर रही है आगे की जांच
शिवाजीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के वडकी इलाके के निवासी यशवंत जाधव ने अदालत की इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. अधिकारी ने कहा, "व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की आगे की जांच जारी है."
स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति तीसरी मंजिल पर गया और अचानक से कूद गया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










