
घरवाली-बाहरवाली दोनों को रखना चाहता है युवक, FB पर शुरू हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पहुंचा हवालात
AajTak
मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा शख्स को फेसबुक पर एक महिला प्यार हो गया. जब उसकी पत्नी को पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी. महिला का पति जब प्रेमिका के साथ भागने की फिराक में था, पुलिस पुलिस ने मौके से दोनों को पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा शख्स का फेसबुक पर शादीशुदा महिला से अफेयर हो गया. इसके बाद उसने घर से भागकर शादी कर ली. जब पत्नी को पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) की खबर लगी तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने महिला के पति और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला नगर थाना क्षेत्र के केदारनाथ रोड का है. यहां के रहने वाले युवक की शादी साल 2016 में हुई थी. उसके दो बेटे हैं. युवक को फेसबुक पर शादीशुदा महिला से प्यार हो गया. पुलिस के अनुसार, युवक चाहता था कि घरवाली के साथ-साथ बाहरवाली भी रहे. जब युवक की पत्नी को पति के अफेयर की बात पता चली तो उसने विरोध किया.
मुजफ्फरपुर से भागने की फिराक में था युवक
इसके बाद युवक घर से फरार हो गया और मंदिर में प्रेमिका के साथ शादी रचा ली. मंगलवार को युवक और उसकी प्रेमिका मुजफ्फरपुर से भागने के फिराक में थे, तभी उसकी पत्नी को इसकी भनक लग गई. युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और जुरन छपरा पहुंच गई. पुलिस ने युवक और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया है. युवक की पत्नी का कहना है कि उसे न्याय दिलाया जाए.
युवक की पत्नी ने कहा- हम चाहते हैं दोनों जेल जाएं
युवक की पत्नी ने कहा कि मेरा पति 4 दिन पहले काम पर निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं था. इसके बाद हमने थाने में आवेदन दिया था. फिर हमें पता चला कि पति दूसरी शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया है. आज मेरे पति का कॉल आया और उसने कहा कि 5 हजार रुपये, कपड़े और आधार कार्ड लेकर तुम केजरीवाल अस्पताल आ जाओ. इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को खबर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










