
घरवाली और 'बाहरवाली' में हुई फाइट, ईंटों से वार किए; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
Punjab News: कार में आए अमर और उसकी पत्नी ने बाजार में राजवंत को रोक लिया. दोनों ने कार से उतरकर लड़ना शुरू कर दिया. अमर की पत्नी ने ईंट उठा ली और वार करना शुरू कर दिया.
Punjab News: अमृतसर के वेरका थाने में एक मामला सामने आया जहां घरवाली ने बाहरवाली को जमकर पीटा. पीड़िता के सिर समेत अन्य जगह चोटें आई हैं. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान पति भी साथ में मौजूद रहा. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है.
पीड़िता राजवंत कौर ने बताया, अमर मसीह नाम के व्यक्ति के साथ वह 12 साल रिलेशन में रही, लेकिन पिछले 5 सालों से वे उससे दूर है. अमर उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है. उसने मेरे 15 साल के बेटे को नशे के दलदल में धकेल दिया.
जिससे तंग आकर जनवरी में अमर मसीह और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी. जिससे खफा होकर दोनों ने उसे किडनैप कर घर में रख लिया. तकरीबन डेढ़ महीने बाद वे भागने में सफल रही. वह गांव धूपसड़ी में रह रही है.
बीते 16 अप्रैल को वह अपने काम से घर लौट रही थी, इसी दौरान कार में आए अमर और उसकी पत्नी ने बाजार में राजवंत को रोक लिया. दोनों ने कार से उतरकर लड़ना शुरू कर दिया. अमर की पत्नी ने ईंट उठा ली और वार करना शुरू कर दिया. कोई रोकने के लिए आगे नहीं बढ़ा. वहीं, अमर भी बार-बार पत्नी को एक ही बात कह रहा था- मार इसे...मार इसे... देखें Video:-
पुलिस स्टेशन वेरका के SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया, पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ये पारिवारिक मामला है. हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







