
'घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है', अडानी ग्रुप में निवेश पर आया LIC चेयरमैन का बयान
AajTak
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर बाजार में खलबली मची हुई है. ऐसे में वे लोग भी बेहद चिंतित हैं, जिन्होंने LIC में इन्वेस्ट किया हुआ है. उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए LIC के चेयरमैन एम. आर. कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है.
अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह (Adani Group) के शेयर्स में जबरदस्त गिरावट दिख रही है. इस बीच बिजनेसमैन गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप में अपने निवेश को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की तरफ से बयान आया है. LIC के चेयरमैन एम. आर. कुमार (M R Kumar) ने बिजनेस टुडे से बातचीत में कहा है कि LIC के पॉलिसी होल्डर्स और शेयर धारकों को अपने निवेश के बारे में बिल्कुल भी चिंता करने की जूरूरत नहीं है.
एम. आर. कुमार का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद लगातार एलआईसी और SBI पर अडानी ग्रुप में निवेश करने और उन्हें लोन मुहैया कराने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे. कुमार ने आगे कहा, 'शेयरधारकों और पॉलिसीधारकों को चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है. उके लिए 1 प्रतिशत भी जोखिम नहीं है. उनके निवेश पर इसका कोई असर नहीं होगा.
अडानी ग्रुप के शीर्ष प्रबंधन से मिलने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि कंपनी जल्द ही अडानी समूह के शीर्ष प्रबंधन से संपर्क करेगी, ताकि हाल की घटनाओं से जुड़े पूरे मामले को बेहतर तरीके से समझा जा सके. एक सप्ताह में या 10 दिन के अंदर LIC की टीम और अन्य अधिकारी उनसे मुलाकात कर वर्तमान हालात और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे.
हाल ही में 7 फरवरी को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड ने संसद को बताया था कि LIC ने अदानी समूह की अलग-अलग कंपनियों में इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए पिछले कुछ सालों में 30,127 करोड़ रुपये का निवेश किया है. राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कराड ने कहा था कि 31 दिसंबर 2022 तक अडानी समूह की कंपनियों में LIC की कुल हिस्सेदारी 35,917 करोड़ रुपये है. इसमें इक्विटी और लोन दोनों शामिल हैं.
बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर फर्जी लेन-देन, शेयरों में हेरा-फेरी समेत कर्ज को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं. इसमें 88 सवालों के जरिए कई दावे भी किए गए हैं. 24 जनवरी 2023 को इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद से अडानी ग्रुप को 117 अरब डॉलर से ज्यादा का नुसकान हो चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










