
घने देवदार, लोकल सपोर्ट, IED- क्या है दक्षिणी कश्मीर के जंगलों में, जो बन चुका आतंकियों का ठिकाना?
AajTak
पहलगाम हमला करने वाले आतंकियों के फिलहाल दक्षिणी कश्मीर में ही होने के कयास लग रहे हैं. इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, उनके पास राशन-पानी होगा और वो लंबे वक्त तक पहाड़ी इलाकों में छिपे रह सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि अगर आतंकियों के बारे में खुफिया एजेंसियां पक्का हैं तो क्यों नहीं जंगलों पर धावा बोल दिया जाता? क्या है ऐसा, जो इन इलाकों को आर्मी के लिए भी मुश्किल बनाता है?
पहलगाम आतंकी हमले को सप्ताह भर से ज्यादा हो चुका. भारत ने अब तक कोई सैन्य एक्शन तो नहीं लिया, लेकिन इस्लामाबाद डरा हुआ है कि शायद देश 'रेवेंज इज ए डिश, बेस्ट सर्व्ड कोल्ड' पर काम कर रहा हो. इस बीच खबरें आ रही हैं कि हमलावर अब भी साउथ कश्मीर के जंगलों में छिपे हुए हैं. ये घने जंगल दशकों से आतंकवादियों के लिए बैकअप सिस्टम की तरह काम करते रहे. जब सेना की ओर से प्रेशर बढ़ता है या जब किसी ऑपरेशन के लिए समय चाहिए होता है, तो ये जंगल आतंकियों की शरणस्थली बन जाते हैं. जैसा कि हाल में भी कहा जा रहा है.
कौन-कौन से जंगल हैं, जहां आतंकी छिपते रहे चार जिले, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में कई घने जंगल हैं जो आतंकियों के लिए छिपने की सबसे मुफीद जगह माने जाते रहे. इनमें भी खास तौर पर डोरीगुंड, तुर्कवांगाम, रेनावारी, काचलू, हरवान, फ्रिंजाल, शिखरदांद, जैनपोरा के जंगल और कोकरनाग और पांपोर के आस-पास के पहाड़ी इलाके शामिल हैं. बर्फीले मौसम के दौरान आतंकी नीचे की तरफ चले आते हैं, जबकि सेना और इंटेलिजेंस के सक्रिय होते ही फिर से ऊपर की तरफ लौट जाते हैं.
दक्षिणी हिस्से में त्राल का जंगल सबसे घना और खतरनाक माना जाता रहा. अपनी दुर्गमता के चलते यह लंबे समय से हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और दूसरे आतंकवादी गुटों के लिए छिपने की जगह रहा. इस जंगल में देवदार और पाइन ट्री होते हैं जो इलाके को और घना बना देते हैं, जहां सूरज की रोशनी भी न पहुंच सके. ये आतंकियों को नेचुरल कवर देता है.
साल 2000 से अगले एक दशक तक हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग के जंगलों को लंबे वक्त तक बेस बनाए रखा था. बुरहान वानी भी अनंतनाग और त्राल के जंगलों में कई बार छिप चुका था.
रसद कैसे पहुंचती है इन तक महीनों जंगलों में छिपा रहने के दौरान भी आतंकियों की गुजर-बसर ठीक से हो जाती है. इसमें अक्सर लोकल सपोर्ट रहता है. ये लोग आतंकियों को राशन, दवाइयां और जरूरत का सामान जंगल तक पहुंचाते हैं. चूंकि ये लोग कश्मीर के ही होते हैं और चरवाहे या लकड़ी काटने वाले की भूमिका में जंगल की तरफ जाते हैं, लिहाजा इनपर ज्यादा शक नहीं हो पाता.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







