
'घटना के पीछे कौन, क्या मंसूबे... ', संसद में हुई सुरक्षा चूक पर PM मोदी का पहला रिएक्शन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में हुई घटना पर कहा कि ये बेहद चिंताजनक है और इसकी गहराई में जाना जरूरी है. जांच एजेंसियां इस घटना की सख्ती से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए.
संसद की सुरक्षा में चूक वाली घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा है कि संसद परिसर में हुई घटना चिंताजनक है और इसकी गहराई में जाना जरूरी है. इसलिए जांच एजेंसियां इस घटना की सख्ती से जांच कर रही है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, "संसद में जो घटना हुई, उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए. इसलिए स्पीकर महोदय पूरी गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठा रहे हैं. जांच एजेंसियां सख्ती से जांच कर रही हैं. इसके पीछे कौन-से तत्व हैं और उनके मंसूबे क्या हैं. इसकी गहराई में जाना भी उतना ही जरूरी है. एक मन से समाधान के रास्ते भी खोजने चाहिए. ऐसे विषयों पर वाद-विवाद या प्रतिरोध से सभी को बचना चाहिए."
संसद कांड के बाद बस से राजस्थान के कुचामन पहुंच गया था मास्टरमाइंड ललित झा, होटल में रुका, सबूत मिटाए, फिर दिल्ली आकर किया सरेंडर
संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं और सदन की कार्यवाही दो दिनों से नहीं चलने दे रहे हैं. उनकी मांग है कि पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले को लेकर दोनों सदनों में बयान दें और उसके बाद पार्लियामेंट की सुरक्षा को लेकर चर्चा कराई जाए.
क्या है पूरा मामला?
जब 13 दिसंबर को देश संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी मना रहा था, उसी दिन संसद में दो लोग घुस गए. विजिटर पास से घुसे दोनों युवक विजिटर्स गैलरी से कूदकर सीधे सदन में पहुंच गए. इसके बाद अपने जूतों में छिपाकर लाए स्मॉक गैस का इस्तेमाल भी किया, जिसकी वजह से सदन में धुआं फैल गया. इन दोनों युवकों की पहचान लखनऊ के रहने वाले सागर शर्मा और मैसूर के रहने वाले मनोरंजन डी के रूप में हुई. ये दोनों युवक बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर पास लेकर संसद की कार्यवाही देखने के लिए घुसे थे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







