
गढ़वा: ओवरटेक करते समय ट्रेलर से भिड़ी कार, एक परिवार के दो लोगों की मौत, तीन घायल
AajTak
गढ़वा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना रंका थाना क्षेत्र के एनएच 343 हुरदाग गांव के पास हुई. सूरजपुर से कार में सवार लोग शादी में जा रहे थे. इसी दौरान कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई.
झारखंड के गढ़वा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी में जा रहे थे इस दौरान कार और ट्रेलर की टक्कर हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
कार और ट्रेलर की हुई टक्कर
यह घटना रंका थाना क्षेत्र के एनएच 343 हुरदाग गांव के पास हुई. सूरजपुर से कार में सवार लोग शादी में भाग लेने गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
दो की मौत तीन घायल
पुलिस का कहना है कि ट्रेलर से ओवरटेक करने की वजह से यह घटना हुई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस हादस में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची बाल बाल बच गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










