
ग्वालियरः कट्टे के बल पर दो बदमाशों ने कार सवार से लूट लिए 1 करोड़ 20 लाख, घटना CCTV में कैद
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो बदमाशों ने कट्टे के बल पर कार सवार से 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूट लिए. इस घटना से ग्वालियर में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे, उसी दौरान 2 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों ने कट्टे के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार, दो बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों से 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूट लिए. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश काले रंग की कार के पास खड़े नजर रहे हैं.
दावा किया जा रहा है कि चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए बदमाश कार में आगे की सीट पर बैठे कर्मचारियों पर कट्टा तान देता है, जबकि दूसरा बदमाश डिग्गी से कार्टन निकाल रहा है, जिसमें एक करोड़ बीस लाख कैश है.
महाराजपुरा क्षेत्र में दीनदयाल नगर स्थित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी में काम करने वाला प्रमोद गुर्जर अपने साथी सुनील शर्मा के साथ कार से इंदरगंज थाना क्षेत्र के जयेंद्रगंज में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जा रहा था. प्रमोद को बैंक में एक करोड़ बीस लाख रुपए कैश जमा करना था.
यहां देखें Video
पुलिस के अनुसार, फरियादी का कहना है कि बैंक के पास गली में दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया. जैसे ही उन्होंने कार की विंडो खोली तो एक बदमाश ने कट्टा तान दिया. इसके बाद डिग्गी खुलवाई और दूसरे बदमाश ने कैश से भरा कार्टन उठा लिया. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले.
वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








