ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में PM मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता, इन 21 देशों के दिग्गजों को छोड़ा पीछे
AajTak
बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट ने अपने ताजा सर्वे Global Leader Approval Ratings के आंकड़े जारी किए हैं. जिसमें पीएम मोदी, जो बाइडेन, ऋषि सुनक, लोपेज ओब्रेडोर समेत दुनियाभर के 22 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. संस्थान ने ये सर्वे 22 मार्च से लेकर 28 मार्च तक किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय ग्लोबल लीडर्स की हालिया लिस्ट में विश्व के सभी दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. उन्हें दुनियाभर के 76 प्रतिशत लोगों ने दुनिया का सबसे बेहतर और लोकप्रिय ग्लोबल लीडर माना है. वहीं इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 41 प्रतिशत वोट के साथ 7वें स्थान पर हैं, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को 34 प्रतिशत वोट मिले हैं और वह 13वें स्थान पर हैं.
दरअसल, बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट ने अपने ताजा सर्वे Global Leader Approval Ratings के आंकड़े जारी किए हैं. जिसमें पीएम मोदी, जो बाइडेन, ऋषि सुनक, लोपेज ओब्रेडोर समेत दुनियाभर के 22 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. संस्थान ने ये सर्वे 22 मार्च से लेकर 28 मार्च तक किया है. इसके आंकड़े 30 मार्च 2023 को जारी किए गए हैं. रेटिंग में पीएम मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है.
ग्लोबल लीडर्स की इस रेटिंग में दूसरे स्थान पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं, जिन्हें 61 प्रतिशत वोट मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 55 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बरसेत 53 प्रतिशत वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 49 प्रतिशत वोट के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.
सर्वे में इन देशों को किया गया शामिल
मॉर्निंग कंसल्टेंट ने लिस्ट में जिन 22 देशों के शीर्ष नेताओं को शामिल किया है, उनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं.
देखें किस देश के नेता को मिले कितने प्रतिशत वोट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










