
'ग्लोबल ऑर्डर में बड़ी उथल पुथल...', डील इंडिया-EU की हुई, लेकिन बड़ा मैसेज ट्रंप के लिए है!
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपियन यूनियन से ट्रेड डील फाइनल कर कहा कि आज ग्लोबल ऑर्डर में बड़ी उथल-पुथल है, ऐसे में ये डील दुनिया के शांति लेकर आएगा. उन्होंने ट्रंप समेत टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले राष्ट्रों को कहा कि बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है.
'मदर ऑफ ऑल डील्स' के नाम से चर्चित भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच व्यापार समझौते पर मोहर लग गई है. इस डील के साथ ही दुनिया की दो अरब आबादी के व्यापारिक संबंध और भी गहरे हो गए हैं. लेकिन इस फ्री ट्रेड डील (FTA) का दुनिया की एक दूसरी ताकत के लिए बड़ा संदेश है. जिस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टैरिफ और ट्रेड का युद्ध के हथियारों की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं उसी समय भारत ने EU के साथ अबतक का सबसे बड़ा FTA कर ट्रंप को संदेश दिया है कि व्यापारिक साझेदारी का एकमात्र आधार नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था (Rule based international order) है, न की धमकी और पेनाल्टी से प्रेरित टैरिफ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्पीच में इस टर्म की स्पष्ट चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपियन का सहयोग वैश्विक कल्याण के लिए की गई साझेदारी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ संदेश दिया कि भारत नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की वकालत करता है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बार बार अपने फैसलों से Rule based international order की धज्जियां उड़ाई है. पीएम मोदी ने कहा, "रक्षा और सुरक्षा सहयोग किसी भी रणनीतिक साझेदारी की नींव होती है,और आज हम इसे सिक्योरिटी और डिफेंस पार्टनरशिप से औपचारिक रूप दे रहे हैं. इससे काउंटर टेररिज्म, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा में ईयू से हमारी साझेदारी और गहरी होगी. पीएम मोदी ने कहा कि यह Rule based international order के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी बल देगा."
पीएम मोदी ने मौजूदा वैश्विक हालात पर टिप्पणी करते हुए उन देशों का ध्यान अपनी ओर खींचा जो स्वयं को दुनिया को नेता मानते हैं. पीएम ने कहा, "आज ग्लोबल ऑर्डर में बड़ी उथल-पुथल है, ऐसे में भारत और यूरोपियन यूनियन की साझेदारी अंतर्राष्ट्रीय सिस्टम में स्थिरता को मजबूती देगी. इस संदर्भ में आज हमने यूक्रेन, पश्चिम एशिया, इंडो पैसेफिक सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है. "
ट्रंप को बहुपक्षवाद का संदेश अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप समेत दुनिया के देशों को संदेश देते हुए कहा कि बहुपक्षवाद (Multilateralism) और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का (International norms) का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने वैश्विक संस्थाओं को अधिक लोकतांत्रिक बनाने की वकालत करते हुए कहा कि हम एकमत हैं कि आज की चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक संस्थाओं का रिफॉर्म्स अनिवार्य है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










