
ग्रेटर नोएडा की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली
AajTak
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के खोदना कलां में काटी जा रहीं अवैध कॉलोनियों (Illegal colonies) पर ग्रेनो अथॉरिटी ने बुलडोजर (Bulldozers) चला दिया है. इस कार्रवाई में करीब 65 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) में नए CEO के आने के बाद ही प्राधिकरण एक्शन में आ गया है. ग्रेटर नोएडा के खोदना कलां में बन रही अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुलडोजर (Bulldozers) चला दिया. प्राधिकरण ने करीब 65 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बन रहे अवैध निर्माण को साढ़े तीन घंटे में ध्वस्त कर दिया. अवैध कॉलोनाइजरों को दोबारा जमीन कब्जाने की कोशिश करने पर FIR दर्ज कराने व गैंगस्टर की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. यह जमीन उद्योगों व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आरक्षित है. इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है
यह भी पढ़ेंः Shaheen Bagh: अब शाहीन बाग में चलेगा बुलडोजर! दिल्ली के इन इलाकों से भी अतिक्रमण हटाने की है तैयारी
कमिश्नर मेरठ व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ सुरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण ज्वाइन करने के तत्काल बाद अपने अधीनस्थों को ग्रेटर नोएडा में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. सीईओ ने खुद पुलिस विभाग से बात कर फोर्स उपलब्ध कराने को कहा. पुलिस फोर्स मिलते ही परियोजना विभाग ने अमल शुरू कर दिया है. शुक्रवार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीप चंद्रा, महाप्रबंधक एके अरोड़ा व उप महाप्रबंधक केआर वर्मा की देखरेख में वर्क सर्किल दो के प्रोजेक्ट इंजीनियर श्यौदान सिंह ने प्राधिकरण व पुलिस की टीम के साथ खोदना कलां में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की.
Kanpur: मदरसे पर चला बुलडोजर, प्रिंसिपल बोले- जानबूझकर की गई कार्रवाई
प्राधिकरण की टीम सुबह करीब 7 बजे पहुंच गई और अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों के निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया. इस दौरान दो थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रही. छह जेसीबी से करीब साढ़े तीन घंटे तक कार्रवाई की गई और करीब 65 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली करा ली गई. इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस जमीन का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों के लिए किया जाना है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के अनुरोध पर पुलिस आयुक्त ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








