
ग्रेटर नोएडा: किसानों की जमीन खरीदेगी अथॉरिटी, कागज जाम करने के 15 दिन में ही पूरी हो जाएगी प्रक्रिया
AajTak
किसानों से अभी करीब 500 हेक्टेयर जमीन और ली जानी है. इस प्रक्रिया में करीब 25000 किसान शामिल होंगे जिन्हें जमीन के बदले प्राधिकरण की तरफ से करोड़ों रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 8 नए औद्योगिक सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया सोमवार यानी आज से शुरू हो रही है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब किसानों से सीधे ज़मीन की खरीद-फरोख्त करेगा. किसानों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए किसान सुविधा केंद्र बनाया गया है. कागज जमा करने के 15 दिन के भीतर जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ाया देने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अगले सप्ताह से किसानों से सीधे जमीन खरीदने के लिए अपने कार्यालय में सिंगल-विंडो सिस्टम स्थापित करने जा रहा है. यह पहली बार है कि प्राधिकरण ने किसान सुविधा केंद्र नामक एक ऐसा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, क्योंकि 2021 मास्टर प्लान के अनुसार शहर के विस्तार के लिए 500 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जाना बाकी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










