
ग्रेटर नोएडाः मकान की रजिस्ट्री के बाद भी बिल्डर को देने होंगे 1-1.5 लाख रुपये, जानें क्या है वजह?
AajTak
किसानों की ओर से अतिरिक्त मुआवजे की मांग की गई थी. किसानों का कहना था कि उनकी जमीन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के नाम पर ली गई और बाद में हाउसिंग स्कीम के तहत बिल्डर्स को दी गई. इसलिए उन्हें मुआवजा दिया जाए. इसके बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डर्स को मुआवजे की रकम जमा कराने को कहा है.
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए खुशखबरी और फ्लैट खरीदारों के लिए ये बुरी खबर है. अगर आप बिल्डर को फ्लैट की पूरी रकम देकर रजिस्ट्री भी करा चुके हैं, उसके बाद भी आपको एक बार फिर से बिल्डर को एक-डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये देने पड़ सकते हैं. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डर को यह अतिरक्त रकम जमा कराने के आदेश जारी किए हैं. किसान अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं, इसलिए अथॉरिटी ने ये आदेश जारी किए हैं. साथ ही अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भी इसी तरह के आदेश जारी किए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










