
ग्राउंड रियलिटी: 'यूपी से बिहार तक नहीं पहुंच सकती बहकर लाशें, काशी को बदनाम करने की साजिश'
AajTak
गंगा और यमुना नदी में बड़ी संख्या में लाशें बहती हुईं मिलीं. सवाल ये उठ रहा था कि कहीं अंतिम संस्कार महंगा होने की वजह से तो इन्हें नदियों के जल में प्रवाहित नहीं किया गया है. इस मामले में आजतक की टीम ने पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आई है.
यूपी के गाजीपुर और बिहार के बक्सर में गंगा में दर्जनों प्रवाहित शवों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. बिहार शासन प्रशासन ने सारा ठीकरा यूपी पर फोड़ते हुए बताया है कि ये शव गंगा में बहते हुए आए हैं. ऐसे में सवाल ये भी उठने लगे, कि कहीं लकड़ियों की महंगाई की वजह से तो लोग लाशों का अंतिम संस्कार नहीं करते हुए जल में प्रवाहित कर रहे हैं. इस पूरे मामले की जमीनी हकीकत टटोलने के लिए आजतक की टीम ने वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका का दौरा किया, जहां सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आई. पैसे के अभाव में मिलकर कराते हैं अंतिम संस्कार वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका पहुंची आजतक की टीम ने यहां लकड़ी व्यवासाई किशन कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया कि लकड़ी का सामान्य भाव 400 रुपया मन का है और वही भाव अभी का भी है. उन्होंने बताया कि हफ्ता-दस दिनों पहले शव ज्यादा आ रहे थे, लेकिन अभी शव आना काफी कम हो चूके हैं. गंगा में शवों के जल प्रवाह करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि जो लोग कभी सक्षम नहीं भी होते हैं, तो दुकानदार मिलकर निशुल्क शवदाह करा देते हैं. उन्होंने बताया कि सिर्फ उन्हीं शवों का जल प्रवाह होता है जिनको चर्म रोग होता है या फिर सर्पदंश से मौत या जिसकी अंतिम इच्छा जलप्रवाह की होती है, लेकिन कोई पैसों की मजबूरी के चलते लाश को गंगा में प्रवाहित करे यह संभव नहीं है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










