
ग्राउंड रिपोर्ट: 10 साल बाद J-K की अवाम चुनेगी अपना CM, एक दशक में कितनी बदली घाटी? जानें क्या सोचते हैं वोटर्स
AajTak
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 24 सीटों पर 18 सितंबर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
10 साल बाद जम्मू-कश्मीर की फिजाओं में एक सवाल गूंज रहा है- 'अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?' राजनीतिक दल और जनता एक दशक बाद अब विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं. लेकिन इतने साल में जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ बदल चुका है. मतदाताओं का वोट देने का नजरिया अब क्या है, उनके मुद्दे क्या हैं और लोग आगामी सरकार से क्या उम्मीदें कर रहे हैं. यह जानने के लिए आजतक ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से बात की.
डल झील के शिकारा मालिकों ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से चीजें काफी बदल गई हैं और चुनी हुई सरकार से उन्हें बेहतरी की उम्मीदें हैं. शिकारा मालिक इमरान बताते हैं कि अब स्थिति में सुधार हुआ है और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव बेहतर कश्मीर की उम्मीद लेकर आ रहे हैं और डल झील प्रदूषण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए. नाव पर मौजूद एक फूल विक्रेता का कहना है कि वह दशकों से डल झील पर फूल बेच रहा है और पिछले कुछ वर्षों में उसने बड़े बदलाव को देखा है.
खेती के लिए पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे किसान
शिकारा टी स्टॉल के मालिक ने कहा कि वह बेहतर बिक्री से खुश हैं. उत्तरी कश्मीर का पट्टन, जो कभी आतंक और अशांति का केंद्र था, आज शांतिपूर्ण है और आगामी चुनावों की तैयारी कर रहा है. बारामूला के वाघूरा में सेब के बगीचे के पारंपरिक किसान अब खेती की आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं.
पहली बार ये किसान खेती के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. बारामूला से बीजेपी जिला अध्यक्ष राजा वकार कहते हैं कि कश्मीर में लोग शांति और विकास के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं और बीजेपी कश्मीर में सीमावर्ती गांवों का विकास करेगी.
सुरक्षित महसूस कर रहे कश्मीरी पंडित

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










